फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Atichari 2025: अतिचारी गुरु लाएंगे इन राशियों के सामने बाधाएं, 6 जुलाई के बाद ही मिलेगी राहत

Thu, 12 Jun 2025 02:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 12 Jun 2025 02:07 PM IST
सार

Atichari Guru: धन और ज्ञान के कारक गुरु ग्रह 10 जून से 6 जुलाई तक मिथुन राशि में अस्त रहेंगे और उनकी अतिचारी अवस्था के कारण 4 राशियों को आर्थिक, मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इन राशियों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
 

विज्ञापन
Atichari Guru Brings Challenges For These Zodiac Sign Guru Transit Effects
Guru Uday - फोटो : adobe stock

Atichari Guru Effects on Zodiac Sign: गुरु ग्रह 10 जून को पश्चिम दिशा में अस्त होने जा रहे हैं और 26 दिन बाद यानी 6 जुलाई को पुनः उदय होंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बृहस्पति अर्थात गुरु ग्रह इस समय मिथुन राशि में अतिचारी अवस्था में स्थित हैं, जो अक्टूबर 2025 तक बनी रहेगी। गुरु को समृद्धि, वृद्धि, ज्ञान और विस्तार का कारक माना जाता है, लेकिन इस अतिचारी अवस्था और अस्त होने के कारण उनकी सकारात्मक ऊर्जा कमजोर हो सकती है, जिससे जीवन में कई तरह की बाधाएं और कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं।


Samudrik Shastra: होंठों का आकार बताएगा आपका भाग्य, जानें आप कितने धनवान बन सकते हैं
गुरु के अस्त होने का प्रभाव खासकर चार राशियों पर अधिक नकारात्मक होगा, जिनको आर्थिक, मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गुरु की कमज़ोर स्थिति के कारण इन राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव बढ़ेंगे और योजनाओं में बाधाएं आएंगी। ऐसे में इन राशियों के लिए धैर्य रखना और महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेना आवश्यक होगा, साथ ही धार्मिक उपाय और मंत्रों से राहत मिल सकती है।
Shukra Gochar: जून के अंत में शुक्र करेंगे स्वराशि में प्रवेश, जानें किसको मिलेगा लाभ और किसे रहने होगा सतर्क
 

Atichari Guru Brings Challenges For These Zodiac Sign Guru Transit Effects
परिवारिक मामलों में भी कुछ पुरानी समस्याएं फिर से उभर सकती हैं, - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए बृहस्पति ग्रह आठवें और लाभ भाव के स्वामी हैं और वे इस समय आपके दूसरे भाव में गोचर करते हुए अस्त हो रहे हैं। दूसरे भाव में बृहस्पति के अस्त होने से आपके आय के स्रोतों पर कुछ प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आय में अस्थिरता आ सकती है। इसके अलावा परिवारिक मामलों में भी कुछ पुरानी समस्याएं फिर से उभर सकती हैं, जिससे मन में तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक और पारिवारिक फैसलों में इस दौरान सावधानी बरतना जरूरी होगा ताकि अनावश्यक नुकसान से बचा जा सके।

Atichari Guru Brings Challenges For These Zodiac Sign Guru Transit Effects
वैवाहिक जीवन में उत्साह की कमी महसूस हो सकती है - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गुरु ग्रह सातवें और कर्म भाव के स्वामी हैं, जो फिलहाल आपके पहले भाव में अस्त हैं। इससे आपके रोजमर्रा के कामकाज में धीमापन आ सकता है और कुछ महत्वपूर्ण कार्य समय से पूरे नहीं हो पाएंगे। यदि शादी या वैवाहिक संबंधों को लेकर कोई योजना बनी हो, तो उसमें देरी या रुकावटें आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में उत्साह की कमी महसूस हो सकती है, लेकिन गुरु के अस्त होने के बावजूद कोई बहुत बड़ी नकारात्मकता नहीं दिखाई देती। इस समय धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Atichari Guru Brings Challenges For These Zodiac Sign Guru Transit Effects
अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ विवाद या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का अस्त होना मध्यम परिणाम देगा। नौकरीपेशा जातकों को इस समय ऑफिस में अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ विवाद या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे वे दूसरी नौकरी की तलाश भी कर सकते हैं। व्यापारियों को उधारी में माल देने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आर्थिक हानि हो सकती है। यदि आप नया घर या वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो इस अवधि में ऐसा करने से बचें क्योंकि यह आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

विज्ञापन
Atichari Guru Brings Challenges For These Zodiac Sign Guru Transit Effects
आर्थिक मामलों में भी सतर्कता की आवश्यकता होगी - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि के स्वामी स्वयं गुरु ग्रह हैं, इसलिए गुरु के अस्त होने का सीधा प्रभाव इस राशि पर पड़ता है। इस अवधि में मीन राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, खासकर पाचन तंत्र या तनाव से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में भी सतर्कता की आवश्यकता होगी, खासकर निवेश और वित्तीय निर्णयों में। थोड़ी सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि, इस समय कोई बड़ी नकारात्मकता नहीं है, लेकिन सफलता का ग्राफ थोड़ा धीमा रहेगा, इसलिए धैर्य और सावधानी से काम लें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed