प्राणियों के शरीर में रक्त में सर्वाधिक प्रभाव डालने वाले महान ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 22 फरवरी की सुबह 4 बजकर 33 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि मेष की यात्रा समाप्त करके शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 14 अप्रैल की मध्यरात्रि 1 बजकर 10 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। दीर्घकालिक योग साधना में लगे हुए भगवान शिव के पसीने की एक बूंद से उत्पन्न मंगल अत्यधिक साहसी, परिश्रमी और कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं। जन्मकुंडली में इनके शुभ प्रभाव के फलस्वरूप समाज में अच्छी कामयाबी और ख्याति प्राप्त करता है। कुंडली में ये अपनी राशि या उच्चराशि में होकर केंद्र में हों तो ‘रूचक योग’का निर्माण करते हैं जो पंचमहापुरुष योग में से एक है। जिन जातकों की जन्म कुंडली में ये मांगलिक योग बनाते हैं उन्हें दांपत्य जीवन में कहीं न कहीं कठिनाइयों का सामना करना ही पड़ता है और विवाह में विलंब भी होता है। इसलिए जिनकी जन्मकुंडली में मांगलिक दोष हो उन्हें इस दोष की शांति अवश्य करा लेनी चाहिए। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीचराशि तथा मकर राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
आज से वृषभ में रहेंगे मंगल ग्रह, जानें 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि-
राशि से धन भाव में गोचर कर रहे मंगल पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति तो बढ़ा सकते हैं किंतु आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। पड़ोसियों से रिश्ते बिगड़ने न दें। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी गोचर शुभ रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा।
वृषभ राशि-
राशि में गोचर कर रहे मंगल कार्य व्यापार की दृष्टि से काफी उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। स्वास्थ्य और अपने मान सम्मान तथा सामाजिक प्रतिष्ठा के प्रति हर पल चैतन्य रहना होगा। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ जाएगी। अधिकारियों से मनमुटाव बढ़ने ना दें। मेहनती रहेंगे किंतु क्रोध भी अधिक करेंगे इसलिए संयम की परम आवश्यकता है। झगड़े विवाद से दूर रहें तथा कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं।
मिथुन राशि-
राशि से व्यय भाव में गोचर कर रहे मंगल काफी भागदौड़ और कष्ट कर यात्राओं का सामना करवाएंगे। मित्रों अथवा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। अधिक खर्च के परिणामस्वरूप आर्थिक तंगी से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन समय पर मिलने की संभावना कम ही रहेगी। हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है।
कर्क राशि-
राशि से लाभ भाव में गोचर कर रहे योगकारक मंगल आपकी सफलता आने वाली सभी बाधाओं का शमन करेंगे। अपने अदम्य साहस एवं पराक्रम के बल पर आप कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी अवसर अधिक अनुकूल है।