फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: 22 से 28 फरवरी तक किन राशि वालों के सितारे रहेंगे बुलंद, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Mon, 22 Feb 2021 06:55 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 22 Feb 2021 06:55 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 22 to 28 february 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष-


मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अधिक उतावलेपन से बचने की जरूरत रहेगी। विशेष तौर पर तब जब आपके सभी चीजें सही दिशा में जा रही हों। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। छोटे कारोबारियों को अपेक्षा के अनुरूप लाभ होगा। भूमि-भवन संबंधी किसी बड़े फैसले को लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का अवसर मिलेगा। मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहें। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
सफलता का सूत्र - ‘जल्दबाजी से बचें।’
उपाय- हनुमान जी के पैर का सिंदूर का तिलक लगाएं। ‘ॐ आंजनेयाय नमः’मंत्र जपें।

weekly horoscope weekly rashifal 22 to 28 february 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने क्रोध और वाणी पर अत्यधिक नियंत्रण करने की जरूरत है। सप्ताह के प्रारंभ में किसी बात को लेकर स्वजनों से वाद विवाद हो सकता है। नतीजतन, मन खिन्न रहेगा और स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहेगी। जिसका असर आपके कामकाज में भी दिखाई देगा। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर हो सकता है अथवा कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके हाथ से छिन सकती है। इस सप्ताह आप अपने किसी भी कार्य को करने से पहले रणनीति तय करें। सेहत और संबंधों का पूरा ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में सोच समझकर कदम बढ़ाएं। कठिन समय में जीवनसाथी के साथ खड़े रहने से सुकून मिलेगा।

शुभ अंक -7
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - ‘वाद-विवाद से बचें।’
उपाय -चावल एवं चीनी का दान करें। श्री दुर्गाचालीसा का पाठ करें।

weekly horoscope weekly rashifal 22 to 28 february 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह घर परिवार या कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी निभाने को मिल सकती है। आपके द्वारा लगन पूर्वक किये गये कार्य की समाज में प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे लंबे समय से अटके कार्य को पूरा करने का मार्ग खुलेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखना चाह रहे हैं तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सुखद समाचार मिलेगा।

शुभ अंक -2
शुभ रंग - हरा
सफलता का सूत्र - ‘समय का सदुपयोग करें।’
उपाय- गायों को शाक-सब्जी खिलाएं। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 22 to 28 february 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क
कर्क राशि के जातकों की कड़ी मेहनत इस सप्ताह रंग लायेगी। किसी महिला मित्र की मदद से अटके कार्य पूरे होंगे। स्वजनों के साथ अथवा प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। सप्ताह के मध्य में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए अत्यंत लाभदायी साबित होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कार्यस्थल पर बेहतर परफारमेंस देने के लिए अपने सीनियर्स और जूनियर्स दोनों से सहयोग बनाकर चले। यदि किसी प्रकार का तनाव या बोझ महसूस करें तो उस दूर करने के लिए व्यायाम व ध्यान का सहारा ले सकते हैं। कारोबार में चल रही प्रतिस्पर्धा में आपको यश, सफलता मिलने के पूरे योग है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ हंसी खुशी समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ अंक -1
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - ‘मनायोग से कार्य करें।’
उपाय-शिवजी पर बेलपत्र चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।’

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 22 to 28 february 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूर्व की अपेक्षा कुछ राहत भरा रहने वाला है। करिअर कारोबार में आ रही अड़चनें धीरे-धीरे दूर होती नजर आयेंगी। सेहत संबंधी दिक्कतें भी दूर होंगी। हालांकि सेहत और संबंधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। निजी संबंधों से जुड़े मसलों को बहुत ही सावधानी के साथ हल करने का प्रयास करें। यदि एक कदम पीछे जाने पर दो कदम आगे जाने की संभावना हो तो उसके लिए बिल्कुल भी संकोच न करें। सफलता प्राप्ति के लिए छात्रों और युवाओं को अत्यधिक श्रम के साथ अपने लक्ष्य पर फोकस करने की जरूरत है। महिलाओं का अधिक समय धार्मिक क्रिया कलाप में बीतेगा।

शुभ अंक - 5
शुभ रंग - सुनहरा
सफलता का सूत्र - ‘सतर्क रहें।’
उपाय - सूर्यदेव को अघ्र्य दें। ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’मंत्र जपें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed