फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Marriage Prediction: 2025 में इन राशियों के बन रहे हैं विवाह के योग, जानें क्या आपके भी घर गूंजेगी शहनाई

Fri, 03 Jan 2025 04:10 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 03 Jan 2025 04:10 PM IST
सार

नए साल में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे, जो कुछ राशियों के लिए विवाह और प्रेम जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। साल 2025 में कुछ राशियों के लिए विवाह के शुभ योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं वे राशियां कौन सी हैं।

विज्ञापन
marriage prediction 2025 these zodiac signs will get married in year 2025 love life 2025 rashifal
2025 में इन राशियों के बन रहे हैं विवाह के योग - फोटो : Amar Ujala
Love Life 2025 Rashifal Prediction: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। नए साल में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे, जो कुछ राशियों के लिए विवाह और प्रेम जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। माना जाता है कि जब कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, तो व्यक्ति का प्रेम जीवन और वैवाहिक संबंध प्रगाढ़ होते हैं। साल 2025 में कुछ राशियों के लिए विवाह के शुभ योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं वे राशियां कौन सी हैं, जिनके लिए यह साल विवाह के लिए शुभ रहने वाला है।

 

2025 Prediction: ग्रहों के बड़े बदलावों के चलते साल 2025 में होंगी कई घटनाएं, यहां जानें कैसा रहेगा ये साल

marriage prediction 2025 these zodiac signs will get married in year 2025 love life 2025 rashifal
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2025 विवाह के दृष्टिकोण से बेहद शुभ रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से जीवनसाथी की तलाश में हैं, उनकी यह खोज पूरी हो सकती है। खासकर जनवरी से अप्रैल के बीच विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको एक उपयुक्त जीवनसाथी मिल सकता है और आपके रिश्ते में स्थिरता आएगी। जो लोग पहले से ही किसी रिश्ते में हैं, उनके लिए यह साल विश्वास और आपसी समझ को मजबूत करेगा। यह समय आपके लिए एक नई शुरुआत का संकेत देता है, जिसमें आप अपने साथी के साथ मजबूत और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकते हैं।
marriage prediction 2025 these zodiac signs will get married in year 2025 love life 2025 rashifal
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए साल 2025 विवाह योग के लिए विशेष रहेगा। साल की शुरुआत में ही आपके जीवन में कोई खास व्यक्ति दस्तक दे सकता है। अप्रैल के महीने में विवाह के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। शनि ग्रह इस अवधि में आपके रिश्तों को स्थिरता प्रदान करेगा और आपको आपके जीवन के सही साथी से मिलवाने में मदद करेगा। जो लोग पहले से किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए भी यह साल अनुकूल रहेगा। सिंह राशि के जातक स्वभाव से समर्पित और देखभाल करने वाले होते हैं। वे अपने साथी को भरपूर प्यार, सुरक्षा और विश्वास प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
marriage prediction 2025 these zodiac signs will get married in year 2025 love life 2025 rashifal
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 2025 एक महत्वपूर्ण वर्ष रहेगा। इस साल आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आपके जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। हालांकि, वर्ष की शुरुआत में जीवनसाथी की खोज में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन जुलाई के बाद स्थितियां आपके पक्ष में बदल जाएंगी। शनि और बृहस्पति ग्रहों की अनुकूल दृष्टि आपके लिए स्थायी और सफल रिश्ते की संभावनाएं बनाएगी। 
विज्ञापन
marriage prediction 2025 these zodiac signs will get married in year 2025 love life 2025 rashifal
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए वैवाहिक जीवन के लिहाज से 2025 बेहद शुभ रहेगा। इस वर्ष आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बिताएंगे और आपका रिश्ता पहले से अधिक मजबूत होगा। लव पार्टनर के लिए यह साल सकारात्मक रहेगा, खासकर जो लोग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। यदि आप किसी को पसंद करते हैं और अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं, तो यह सही समय है। परिवार के साथ आपके संबंध भी मजबूत होंगे और आपको उनका पूरा समर्थन मिलेगा। बृहस्पति ग्रह का प्रभाव आपके सामाजिक जीवन को भी समृद्ध बनाएगा और नए रिश्ते बनाने में आपकी मदद करेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed