मार्च मासिक राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना, इन तारीखों पर जरा बचके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि- आपके लिए ग्रह गोचर आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बना रहा है। कहीं से आपका रुका हुआ धन आएगा फिर भी इस अवधि के मध्य कर्ज के लेन-देन से बचें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि काम संपन्न करें और सीधे घर आयें। नौकरी में पदोन्नति एवं नये अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने पद का सदुपयोग करें। 8 और 9 तारीख है अशुभ।
मिथुन राशि- माह का ग्रह गोचर आपके लिए बेहतरीन सफलताएं लेकर आ रहा है। रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो परीक्षा में अच्छी सफलता के लिए और प्रयास करें। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता से संबंधित कोई योजना बना रहे हो तो उसे क्रियान्वित करें। सफलता की संभावना सर्वाधिक है 19 और 20 तारीखें अशुभ।
कर्क राशि- राशि का आरंभिक ग्रह गोचर कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता दिलाएगा। शत्रु परास्त होंगे किंतु कर्ज के जाल में फंस सकते हैं इसलिए बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मतभेद ना पैदा होने दें। दैनिक व्यापार में अच्छे लाभ के अवसर आएंगे माह के तीसरे सप्ताह से और शुभ योग बनेंगे। जिसके प्रभाव स्वरूप यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। भाग्य उन्नति होगी। 22, 23 तारीखें अशुभ रहेंगे।