फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्च राशिफल 2020: जानिए इस महीने क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Sun, 01 Mar 2020 12:14 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 01 Mar 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
March horoscope 2020 in hindi know prediction
जनवरी मासिक राशिफल 2020

पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए मार्च 2020 का मासिक राशिफल। देखें इस महीने क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...

March horoscope 2020 in hindi know prediction
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

मेष
नौकरी में परिवर्तन करने से बचें। संघर्ष, मेहनत करते रहने से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भूमि कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। सहयोगियों पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए हानि का कारण बन सकता है। इस मास आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। इस अवधि में आप अपने विरोधियों को परास्त करते हुए भूमि-भवन विषयों के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने संचित धन को व्यावसायिक विस्तार के लिये प्रयोग करेगें। कोई अप्रिय सूचना आपको मानसिक अस्थिरता दे सकती है। मास आरंभ में आपके आत्मविश्वास में कमी आयेगी। व्यय बढ़ेंगे। अपनी बुद्धिमता से परिवार की सुख-शांति को बनाए रखें। संतान की सफलता से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मास के अंत में संतान प्राप्ति संबंधित मनोकामना पूरी हो सकती है। मास के आरंभ में आप के प्रेम-प्रंसग विवाह सूत्र में बदल सकते हैं। इसके मध्य भाग में आप नए रिश्ते व नए प्रेम प्रसंग आरंभ हो सकते हैं। इस मास में व्यस्तता होने के कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आपको त्वचा संबंधी रोगों का सामना करना पड़ सकता है। 

March horoscope 2020 in hindi know prediction
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

वृष
व्यावसायिक कार्यों में अपनी एकाग्रता बढ़ाएं। स्वभाव में साहस के फलस्वरुप आप अपने प्रतियोगियों पर अपना प्रभाव बनाए रखने में सफल रहेगें। छुपे हुए शत्रु आर्थिक स्थिति में कमी कर सकते हैं। विदेश स्थानों से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मास के मध्य में आत्मविश्वास की अधिकता से आमदनी में इजाफा होगा। फिर भी निर्णयों में देरी करने से बचें। इस मास के आरंभ में आप दांपत्य जीवन की समस्याओं को सुलझाने मे लग सकते हैं। परिवार के लिए समय कम निकाल पाने के योग बन रहे हैं। मध्य अवधि में परिवार में किसी नए सदस्य के शामिल होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस समय में कोई शुभ सूचना भी आपको प्राप्त हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिये विपरीत समय है। प्रेम संबंधों में बिखराव आ सकता है। पिता से अनबन इन संबंधों के कष्ट बढ़ा सकती है। आरंभ में स्वास्थ्य नरम रह सकता है। प्रकृति में बदलाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। मास के मध्य में स्वयं को चिंतामुक्त रखने का प्रयास करें। निराशा से बचने की कोशिश करें। माता के स्वास्थ्य में कमी को अनदेखा करने से बचें। माता- पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशानी हो सकती है। इस समय स्वास्थ्य के प्रति अपनी जागरुकता को बनाए रखने से स्वास्थ्य सुख को कायम रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
March horoscope 2020 in hindi know prediction
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

मिथुन
विदेश स्थानों से आय के योग बनने के कारण आपके संचय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े भूमि-भवन के विषय भी लाभ देकर जा सकते हैं। दैनिक कार्यो में अधिक उलझने से बचें। योजनाओं के कार्य बाधित न हो इसके लिये स्वयं में संघर्ष को बढ़ाना लाभकारी रहेगा। इस समय में अधिकारी आपके साथ होंगे किंतु सहयोगी आपकी परेशानियों का कारण बनेगें। इस अवधि में मेहनत की तुलना में लाभ कम हो सकते हैं। शत्रुओं पर अपना प्रभाव बनाए रखें। बीच-बीच में धन कि कमी महसूस हो सकती है। बढ़ते हुए व्यावसायिक व्यय आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। इस मास में स्वयं पर विश्वास रख आप आगे बढ़ते रहें। दैनिक कार्यों पर अपना कम से कम नियंत्रण रखें। इस मास आप जीवन साथी को लेकर कम दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना उचित रहेगा। आपके प्रयासों से पारिवारिक मतभेदों में कमी हो सकती है। इस मास में सामान्यत: स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के योग हैं। परंतु साथ ही साथ आंखों का विशेष ध्यान रखना आपके लिये लाभकारी रहेगा। 

विज्ञापन
March horoscope 2020 in hindi know prediction
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

कर्क
कार्यों को पूरी लगन, तन्मयता के साथ पूरा करने का प्रयास करें। पदोन्नति में बाधाएं आएंगी। व्यावसायिक लाभ बाधित होगें। आलस्य का भाव आपके कामकाज पर असर डाल सकता है। ऋण प्राप्ति से धन संबंधित योजनाएं पूरी होंगी। शेयर बाजार में विनियोजन करने से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक कार्यों के लिए विदेश गमन आपके अनुकूल रहेगा। अपनी प्रतिष्ठा को बचाए रखने के लिये आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। कुछ योजनाओं में घाटा भी सहना पड़ सकता है। एक से अधिक प्रेम संबंध एक साथ रखने से बचें। मित्रों के सहयोग से नए मित्र बनेगें। इससे इन विषयों पर आपके व्यय बढ़ेगें। मध्य अवधि में प्रेम संबंधों को विवाह सूत्र में बदलने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। कुछ समय रुकना उचित रहेगा। वर्ष के अंत के समय में इन रिश्तों में समझ-बूझ की कमी के कारण रिश्ते टूटने की स्थिति बन सकती है। इसका कारण परिवार का विरोध व आपके मित्रों का आपके विरुद्ध होना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed