फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्च आर्थिक राशिफल: 31 दिनों तक सभी 12 राशियों की कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

Sat, 02 Mar 2019 12:38 PM IST
विनोद शुक्ला ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 02 Mar 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
march monthly financial and money horoscope 2019
सभी 12 राशियों के लिए धन और संपत्ति के मामले में कैसा रहेगा मार्च का महीना, पढ़ें मासिक आर्थिक राशिफल...
march monthly financial and money horoscope 2019
राशि

इस मास आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी । इस अवधि में आप अपने विरोधियों को परास्त करते हुए भूमि- भवन विषयों के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त कर सकते है। आप अपने संचित धन को व्यावसायिक विस्तार के लिये प्रयोग करेंगे। अत्यधिक साहसी कार्य करने से बचें। उच्चाधिकारियों के संबन्धों के कारण आय को सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आप अधिक लाभ अर्जित कर पायेंगे। अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। आप निवेश योजनाओं को लागू कर सकते हैं। कुछ अतिरिक्त प्रयास द्वारा पुराने ऋण प्राप्त हो सकते हैं।  

march monthly financial and money horoscope 2019
राशि

छुपे हुए शत्रु आर्थिक स्थिति में कमी कर सकते है। विदेश स्थानों से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। मासमध्य में आत्मविश्वास की अधिकता से आमदनी में इजाफा होगा। फिर भी निर्णयो में देरी करने से बचें। व्यावसायिक क्षेत्रों से संबन्धित कोर्ट कचहरी के मामले लम्बें खींच सकते हैं। व्ययों पर नियन्त्रण रहने से भी आर्थिक स्थिति को सहयोग प्राप्त होगा। लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये मेहनत में कमी करने से बचना हितकारी सिद्ध होगा। मास अंत के आते- आते वित्तीय बाधाएं जो आपको पहले झेलनी पड़ी थीं, अब समाप्त हो जाएंगी। बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
march monthly financial and money horoscope 2019
मिथुन

इस अवधि में मेहनत की तुलना में लाभ कम हो सकते है। शत्रुओं पर अपना प्रभाव बनाये रखें। बीच- बीच में धन कि कमी महसूस हो सकती है। बढ़ते हुए व्यावसायिक व्यय आपका बजट बिगाड सकते है। इस मास में स्वयं पर विश्वास रख आप आगे बढ़ते रहें। दैनिक कार्यों पर अपना कम से कम नियन्त्रण रखें। इससे आप प्रबन्ध के महत्वपूर्ण कार्यो के लिये पूरा समय निकाल पायेंगे। संचय करना इस मास आपके लिये कठिन हो सकता है। व्यापारिक और व्यावसायिक सन्दर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। जहां तक संभव हो यात्राओं से बचें। आपके मित्र व सहयोगी आपकी सहायता करेंगे। मास अंत तक इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी।

विज्ञापन
march monthly financial and money horoscope 2019
राशि

इस मास छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगे। व्यावसायिक लाभ बाधित होकर प्राप्त होंगे। आलस्य का भाव आपके कामकाज पर असर डाल सकता है। ऋण प्राप्ति से धन संबन्धित योजनाएं पूरी होगी। शेयर बाजार में विनियोजन करने से धन प्राप्ति के योग बन रहे है। व्यावसायिक कार्यो के लिये विदेश गमन आपके अनुकुल रहेगा। अपनी प्रतिष्ठा को बचाये रखने के लिये आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। कुछ योजनाओं में घाटा भी सहना पड़ सकता है। मास मध्य तक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत प्राप्त कर सकते हैं। मास अंत में संपत्ति या वाहन की बिक्री और खरीद लाभप्रद होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed