फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangalvar ke Upay: मंगलवार को अपनाएं ये उपाय, जीवन के कष्ट होंगे दूर

Tue, 28 Jan 2025 11:02 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 28 Jan 2025 11:02 AM IST
सार

Astro Remedies For Tuesday: मंगलवार का दिन श्रीराम भक्त हनुमान जी के लिए समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की पूजा और अर्चना करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

विज्ञापन
Mangalvar ke Upay Do these remedies to strong Mangal in your Kundli in hindi
मंगलवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला

Mangalwar Ke Upay: हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी विशेष देवी-देवता को समर्पित है। मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए विशेष रूप से निर्धारित है। यह दिन श्रीराम के भक्त हनुमान जी को समर्पित है, और इस दिन बजरंबली की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह का दोष है, उन्हें भी इस दिन पूजा और व्रत करने के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय करने की सलाह दी जाती है, ताकि वे अपने जीवन में मौजूद दुख, कष्ट और कुंडली के दोषों से मुक्त हो सकें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार को किए गए कुछ उपाय जीवन के सभी प्रकार के कष्टों को दूर करने में सहायक होते हैं।



Basant Panchami 2025: विद्यार्थी करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा संगीत और ज्ञान की देवी सरस्वती का आशीर्वाद

Mangalvar ke Upay Do these remedies to strong Mangal in your Kundli in hindi
मंगलवार के उपाय - फोटो : instagram

मंगलवार को कौन सा उपाय करें?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन लाल कपड़े में नारियल बांधकर हनुमान मंदिर या किसी नदी में प्रवाहित करना चाहिए। यह उपाय आपको लगातार सात मंगलवार तक करना चाहिए। इस उपाय से कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है, जिससे मंगल दोष दूर होता है। इसके अलावा, यह उपाय भय और परेशानियों से भी राहत दिलाता है।

Mangalvar ke Upay Do these remedies to strong Mangal in your Kundli in hindi
मंगलवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला।
  • बजरंग बली मंगल ग्रह के स्वामी हैं। यदि आपकी कुंडली में मंगल ग्रह दोष है, तो मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। इससे न केवल मंगल दोष दूर होगा, बल्कि आपकी स्थिति भी मजबूत होगी।
  • यदि आप आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, तो मंगलवार को बंदर को गुड़, चना, केला या मूंगफली खिलाना न भूलें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह उपाय कम से कम ग्यारह मंगलवार तक करना चाहिए। इससे आय के स्रोत बढ़ेंगे और धन लाभ के योग बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangalvar ke Upay Do these remedies to strong Mangal in your Kundli in hindi
मंगलवार के उपाय - फोटो : iStock
  • आर्थिक तंगी से राहत पाने के लिए, मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाकर पूजा करें। मंदिर में सरसों का तेल डालकर दीपक जलाना भी लाभकारी रहेगा।
  • दीपक जलाने के बाद हनुमान जी की मूर्ति के सामने बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से धीरे-धीरे धन से जुड़ी समस्याएं हल होने लगेंगी।
  • यदि आप कर्ज के बोझ से परेशान हैं, तो मंगलवार को व्रत अवश्य रखें और 108 बार "ॐ हनुमते नमः" का जाप करें।
विज्ञापन
Mangalvar ke Upay Do these remedies to strong Mangal in your Kundli in hindi
मंगलवार के उपाय - फोटो : अमर उजाला
  • मंगलवार के दिन हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करें। इस प्रसाद को घर नहीं लाना है और 5-6 सप्ताह तक इस उपाय को लगातार करें।
  • धन वृद्धि के लिए एक नारियल लें और उसे अपने ऊपर से सात बार घुमाकर हनुमान मंदिर में अर्पित कर दें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed