फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Shukra Yuti: मंगल और शुक्र की युति से इन चार राशि वालों को धनलाभ और भाग्योदय के संकेत

Thu, 13 Jul 2023 01:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 13 Jul 2023 01:39 PM IST
विज्ञापन
mangal shukra yuti in leo these three zodiac sign positive impact
ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की भूमिका

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा जब दो ग्रहों की युति होती है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। ज्योतिष में ग्रहों की युति बहुत ही विशेष मानी जाती है। जुलाई में भी ऐसी युति बनी हुई जहां पर शुक्र और मंगल ग्रह दोनों ही एक सिंह राशि में मौजूद हैं। आपको बता दें कि 01 जुलाई को मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर गए हैं और 7 जुलाई से शुक्र ग्रह भी इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह प्रेम, भौतिक सुख और सौंदंर्य का कारक ग्रह है जबकि मंगल ग्रह साहस और पराक्रम के कारक ग्रह हैं। इन दोनों ही ग्रहों की युति कुछ राशि वालों को अच्छा धन लाभ और जीवन में सफलता हासिल करने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं इन दोनों ग्रहों की युति से किन-किन राशि वालों को लाभ के संकेत हैं।

mangal shukra yuti in leo these three zodiac sign positive impact
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक मंगल और शुक्र की सिंह राशि में युति होने से मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो रहा है। मेष राशि में मंगल धन और शुक्र बुद्धि के स्थान पर बैठे हैं जिससे केंद्र त्रिकोण राजयोग बन रहा है। इस कारण से मेष राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ हो रहा है। इस युति से रूका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। साझेदारी में किया गया कार्य सफलता की ओर जा रहा है। 
mangal shukra yuti in leo these three zodiac sign positive impact
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
आपकी राशि के स्वामी मंगल और सातवें स्थान के स्वामी शुक्र दोनों ही केंद्र में विराजमान होकर कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग बना हुआ है। आपके लिए मंगल और शुक्र की युति बहुत ही लाभ पहुंचाने वाली सिद्ध हो रही है। लगातार आपको धन लाभ के योग बने हुए हैं। कार्यों में आपको लगातार सफलताएं हासिल होंगी। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। इसके अलावा आपके पराक्रम और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिल रहा है। जो लोग कामधंधे की तलाश में बहुत दिनों से है उनको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mangal shukra yuti in leo these three zodiac sign positive impact
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल और शुक्र का सिंह राशि मे बनी युती बहुत ही शुभ और अनुकूल साबित होने जा रहा है। आपके लिए मंगल बहुत ही शुभ लाभ देने वाले सिद्ध हो रहे हैं। साथ ही आपके लाभ और सुख स्थान पर शुक्र का विराजमान होना बहुत ही कारगर साबित हो रहा है। अचानक से धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त हो रहे हैं। करियर में अच्छी तरक्की के संकेत हैं। 
विज्ञापन
mangal shukra yuti in leo these three zodiac sign positive impact
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
शुक्र और मंगल की युति धनु राशि वालों के भाग्य में वृद्धि करवाएगा। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलने से जीवन में धन की कोई कमी महसूस नहीं होगी। जो जातक नौकरीपेशा है उनके लिए कई तरह अवसरों की प्राप्ति होने वाली है। शुक्र-मंगल की युति से नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग अपना खुद का बिजनेस चला रहे हैं उनके लिए इन दोनों ग्रहों की युति से अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed