फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Luckiest Zodiac: सितंबर का दूसरा सप्ताह इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, करियर-निवेश में मिलेगा शुभ समाचार

Mon, 08 Sep 2025 11:40 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 08 Sep 2025 11:40 AM IST
सार

Weekly Luckiest Zodiac Sign 8 to 14 September 2025: 8 सितंबर 2025 से इस माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है।

विज्ञापन
Weekly Lucky Zodiac Sign 8 To 14 September 2025 know Weekly rashifal in hindi
Weekly Luckiest Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

Weekly Luckiest Zodiac Sign 8 to 14 September 2025: 8 सितंबर 2025 से इस माह के दूसरे सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस सप्ताह ग्रहों के सेनापति कन्या से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा सूर्य भी सिंह से अपनी यात्रा को विराम देते हुए कन्या में आएंगे। वहीं इस सप्ताह नवम पंचम योग का संयोग भी बना हुआ है, जो बेहद शुभ माना जा रहा है। वहीं चंद्रमा मीन और मेष में गोचर करेंगे। ऐसे में ग्रहों की चाल से इस सप्ताह कुछ राशि वालों को करियर, निवेश, यात्रा और व्यापार में मनचाहा लाभ मिल सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।

Weekly Lucky Zodiac Sign 8 To 14 September 2025 know Weekly rashifal in hindi
Weekly Luckiest Zodiac Sign - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
राशि स्वामी: 
चंद्रमा इसका स्वामी है, जो भावनाओं और मन का कारक है।

यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए खास रहेगा। आपको धैर्य और संयम के साथ कार्य करना होगा, इससे कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। इसके अलावा धन प्राप्ति के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। मानसिक संतुलन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। प्रॉपर्टी के मामले में सफलता हाथ लगेगी। विदेश यात्रा की योजनाएं रंग लगाएगी। व्यापार में विस्तार होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।  जो लोग सिंगल हैं उनके लिए प्रेम प्रस्ताव आएगा। कुल मिलाकर इस सप्ताह परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

Millionaire Palmistry: हथेली पर ये धन त्रिकोण देता है करोड़पति बनने के संकेत, जानें कहां होता है

Weekly Lucky Zodiac Sign 8 To 14 September 2025 know Weekly rashifal in hindi
Weekly Luckiest Zodiac Sign - फोटो : amar ujala

तुला राशि
राशि स्वामी: 
शुक्र इसका स्वामी है, जो प्रेम, सामंजस्य और कला का प्रतीक है।

यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आपके करियर को लेकर इस सप्ताह कोई बड़ा निवेश करेंगे। सप्ताह के अंत में छोटी दूरी की यात्रा संभव है। दुकानदारी से जुड़े जातक अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। अपनी कला को निखारने के कई मौके आपको मिलेंगे। व्यापार में मेहनत रंग लाएगी। धीरे-धीरे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कारोबार विस्तार और प्रचार-प्रसार से फायदा होगा।

Palmistry: हथेली पर कहां होती है भाग्य और धन रेखा, इस तरह से बनने पर व्यक्ति बनता है धनवान

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Lucky Zodiac Sign 8 To 14 September 2025 know Weekly rashifal in hindi
Weekly Luckiest Zodiac Sign - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
राशि स्वामी: 
शनि इसका स्वामी है, जो अनुशासन और कर्म का प्रतीक है।

कुंभ राशि वालों को व्यापार में मनचाहा लाभ होगा। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है, तो इस सप्ताह वह भी वापस मिल सकता है। इस राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बन सकते हैं। निवेश से अच्छा फायदा मिलेगा। कोई गाड़ी या चांदी इस सप्ताह खरीद सकतेहैं। परिवार में नई संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।  कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है।


 

Palmistry: हथेली पर बनी इन लकीरों से व्यक्ति को मिलता है अच्छा मुकाम और धन-दौलत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed