Mangal Gochar In Kanya 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है। वह ग्रहों के सेनापति भी कहलाए जाते हैं। चूंकि मंगल ऊर्जा, शक्ति और साहस के कारक है, इसलिए उनके प्रभाव से जातक निडर और बलवान बनता है। वह एक राशि में लगभग 45 दिनों तक रहते हैं। ऐसे में वह जब भी गोचर करते हैं, तो देश-दुनिया सहित जातकों के निजी जीवन पर इसका प्रभाव पड़ता है। वहीं एक बार फिर जुलाई माह में मंगल के गोचर का संयोग बना हुआ है। ज्योतिषियों के मुताबिक 28 जुलाई को शाम 7 बजकर 58 मिनट पर मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे। उनके इस राशि में आने पर कुछ राशि वालों को करियर में बड़ी सफलता से लेकर निवेश में मनचाहा लाभ मिल सकता है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
Mangal Gochar 2025: 28 जुलाई से मकर समेत इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, बनेंगे सभी बिगड़े काम
Mangal Gochar In Kanya 2025: ज्योतिषियों के मुताबिक 28 जुलाई को शाम 7 बजकर 58 मिनट पर मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे। उनके इस राशि में आने पर कुछ राशि वालों को करियर में बड़ी सफलता से लेकर निवेश में मनचाहा लाभ मिल सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।
- मंगल का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए कल्याणकारी हो सकता है।
- आपको व्यापार में अच्छा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी।
- जमीन की खरीदारी करने में सफलता मिलेगी।
- परिवार वालों के साथ आपके संबंध पहले से मजबूत होंगे।
- आपकी मेहनत रंग लाएगी।
- करियर में यह समय प्रगति दिलाने वाला है।
- नौकरी के नए अवसर मिलेंगे जिसे चुनकर आप एक नई उड़ान भरेंगें।
- बिजनेस को विदेश तक ले जाने की योजनाएं सफल होती दिखेंगी।
Gajkesari Yog 2025: सावन में बनेगा गजकेसरी राजयोग, कन्या समेत इन राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव
तत्व: जल
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: गूढ़, मजबूत इच्छाशक्ति, साहसी, रहस्यमय।
- मंगल के कन्या राशि में जाने से आपकी नौकरी में चल रही परेशानियां दूर होंगी।
- परिवार के साथ संबंध और मधूर होंगे।
- मन में पुरानी चीजों का डर समाप्त होगा।
- मंगल के गोचर से व्यापार में सुनहरे मौके, नई पहचान और बड़ी जिम्मेदारियां मिलती हैं।
- वृश्चिक राशि के जातकों की सामाजिक स्थिति में वृद्धि होगी।
- कुछ नए रिश्तों की शुरुआत भी हो सकती है।
- माता का स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर हो सकता है।
- निवेश में धन लाभ होने से वाहन या जमीन की खरीदारी करेंगे।
Shodash Panchak Rajyog: 24 जुलाई से इन राशियों पर शनि देव होंगे मेहरबान, राजयोग में चमकेगा भाग्य
मकर राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शनि
स्वभाव: मेहनती, धैर्यशील, अनुशासित, लक्ष्यपरक।
- मकर राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में बड़ा बदलाव लेकर आएगा।
- मनचाही नौकरी मिलने से सफल महसूस करेंगे।
- अगर किसी काम को पूरा करने में लगातार प्रयास कर रहे थे, तो वह सफल होगा।
- छात्रों को मनचाही जगह दाखिला मिलने के योग बनेंगे।
- विदेशी संपर्कों के ज़रिए भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी निजात मिलेगा।
- आर्थिक दृष्टि से यह गोचर थोड़ा राहत देने वाला हो सकता है।
- रिश्तों में सुधार आने पर मन से तनाव दूर होगा।