फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2026: मंगल का कुंभ राशि में गोचर, इन 5 राशियों की प्रोफेशनल लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव

Wed, 11 Feb 2026 10:56 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 11 Feb 2026 10:56 PM IST
सार

Mangal Gochar: 23 फरवरी को मंगल कुंभ राशि में गोचर करेंगे और शनि की राशि में पांच ग्रहों का दुर्लभ शुभ संयोग बनेगा। सूर्य और मंगल की युति से आदित्य मंगल राजयोग का निर्माण होगा, जबकि सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग और सूर्य-शुक्र की युति से शुक्रादित्य योग बनेगा। यह प्रभाव मेष और अन्य चार राशियों के लिए भाग्य, सफलता और नई अवसरों के द्वार खोलेगा।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 Mars in Aquarius Brings Career Growth for Aries and Gemini in hindi
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mangal Ka Kumbh Rashi Mein Gochar: मंगल का कुंभ राशि में गोचर 23 फरवरी 2026 को होने जा रहा है, जो ज्योतिष के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय शनि की स्वामित्व वाली कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु पहले से ही स्थित हैं, जिससे पांच ग्रहों की दुर्लभ युति बन रही है। इस पंचग्रही योग में तीन उग्र ग्रह भी शामिल हैं, जो सामान्यतः चुनौतीपूर्ण माने जाते हैं, लेकिन सौम्य ग्रहों की उपस्थिति और गुरु की शुभ दृष्टि इस योग को लाभकारी बना रही है। यही कारण है कि यह गोचर कई राशियों के लिए सफलता और भाग्य लेकर आने वाला है।


Mahashivratri 2026: किन लोगों को नहीं रखना चाहिए महाशिवरात्रि का व्रत, जानें शिव जी की आराधना के नियम
Mahashivratri: उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र के दुर्लभ संयोग में महाशिवरात्रि, जानें शुभ योग और पूजा मुहूर्त
विशेष रूप से मेष समेत पांच राशियों के लिए मंगल का यह गोचर काफी लाभदायक रहेगा। इस अवधि में इन राशियों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे करियर, व्यवसाय, वित्त और व्यक्तिगत संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ग्रहों के इस अनुकूल संयोग से न केवल प्रयासों में वृद्धि होगी, बल्कि कई मामलों में अपेक्षित परिणाम भी आसानी से मिल सकते हैं। मंगल गोचर की यह स्थिति राशियों के लिए नए अवसर और सफलता के द्वार खोलने वाली साबित होगी।

Mangal Gochar 2026 Mars in Aquarius Brings Career Growth for Aries and Gemini in hindi
सरकारी नौकरी के अवसर भी इस दौरान बन सकते हैं। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके 11वें भाव में होगा। यह समय करियर के लिहाज से बहुत ही अनुकूल माना जा रहा है। नौकरी पेशा लोग नए अवसरों और जिम्मेदारियों की प्राप्ति कर सकते हैं। पिछले अनुभव और मेहनत का परिणाम आपको प्रमोशन या सैलरी में वृद्धि के रूप में मिल सकता है। सरकारी नौकरी के अवसर भी इस दौरान बन सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े जातकों को भी लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, खर्चों और बचत के मामले में थोड़ी सावधानी की आवश्यकता रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे और स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा।

Mangal Gochar 2026 Mars in Aquarius Brings Career Growth for Aries and Gemini in hindi
प्रमोशन की प्रक्रिया इस अवधि में थोड़ी धीमी रह सकती है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों पर मंगल का गोचर उनके नवम भाव को प्रभावित करेगा। इस समय आपको मिश्रित अनुभव होंगे। करियर में लाभ होगा, लेकिन उसकी गति आपकी अपेक्षा के अनुसार नहीं रहेगी। विदेश से जुड़े कामकाज या नौकरी में कुछ असर देखने को मिल सकता है। प्रमोशन की प्रक्रिया इस अवधि में थोड़ी धीमी रह सकती है। व्यवसाय में सीमित लाभ प्राप्त होगा और धन के मामले में भाग्य पूरी तरह साथ नहीं देगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर खर्च की संभावना रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 Mars in Aquarius Brings Career Growth for Aries and Gemini in hindi
आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर उनके सातवें भाव में होगा। इस समय करियर में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विदेश यात्रा का अवसर बन सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों या सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध आपको करियर में लाभ पहुंचाएंगे। व्यवसाय करने वाले लोग इस अवधि में उच्च लाभ प्राप्त कर सकते हैं और अपने व्यवसाय का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। रिश्तों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2026 Mars in Aquarius Brings Career Growth for Aries and Gemini in hindi
नए संपर्क आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के छठे भाव में मंगल का गोचर होगा। इस अवधि में करियर में प्रगति के योग बनेंगे और विदेश यात्रा का अवसर भी बन सकता है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और अधिकारियों का समर्थन मिलेगा, जिससे आपके प्रदर्शन का स्तर बढ़ेगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों को संतोषजनक लाभ प्राप्त होगा। नए संपर्क आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। पारिवारिक रिश्ते सुखद रहेंगे और जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य तौर पर अच्छा रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed