Chaturgrahi Yoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चार प्रमुख ग्रह एक ही समय पर किसी एक राशि में एक साथ आते हैं, तो इससे एक अत्यंत शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। यह दुर्लभ योग अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मीन राशि में बन रहा है। चतुर्ग्रही राजयोग तब बनता है जब मंगल, शनि, बुध और सूर्य चारों ग्रह एक ही राशि में एकत्रित होते हैं। इस योग की शुरुआत 11 अप्रैल, 2026 को बुध ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ होगी। इसके बाद, 14 अप्रैल को जब सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब इस योग का समापन हो जाएगा। अर्थात, यह अद्वितीय योग केवल चार दिनों तक ही प्रभावी रहेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इस चतुर्ग्रही योग से लाभ मिलेगा।
मीन राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों की हो सकती है आय वृद्धि और पदोन्नति
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Thu, 09 Apr 2026 05:33 PM IST
सार
11 अप्रैल 2026 से मीन राशि में एक शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। यह योग तब बनेगा जब बुध गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
