फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahalaxmi Rajyog: चंद्र-मंगल की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को धन लाभ और उन्नति के योग

Tue, 23 Sep 2025 12:48 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 23 Sep 2025 12:48 PM IST
सार

Mahalaxmi Rajyog: 24 सितंबर को मन के कारक ग्रह चंद्रमा जो हर ढाई दिनों में अपनी राशि बदल लेते हैं मंगल के साथ तुला राशि में युति करेंगे। जिससे कई राशि वालों को लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
mangal and moon make mahalaxmi rajyog bring wealth for these zodiac sign
महालक्ष्मी राजयोग 2025 - फोटो : amar ujala
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व होता है। ग्रह जब एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो कई तरह के शुभ-अशुभ योग तो बनते ही हैं, साथ ही जब किसी एक राशि में दो या दो से ज्यादा ग्रहों की युति होती है तो भी योगों का निर्माण होता है। इन राजयोगों का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 24 सितंबर को मन के कारक ग्रह चंद्रमा जो हर ढाई दिनों में अपनी राशि बदल लेते हैं मंगल के साथ तुला राशि में युति करेंगे। आपको बता दें मंगल पहले से ही तुला राशि में हैं और अब चंद्रमा के आने पर महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में महालक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वह भाग्यशाली राशियां।

October 2025 Grah Gochar: अक्तूबर माह में सूर्य समेत कई ग्रहों का होगा परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ

mangal and moon make mahalaxmi rajyog bring wealth for these zodiac sign
कन्या राशि - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
तुला राशि में बना महालक्ष्मी राजयोग कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, यह राजयोग आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान पर बन रहा है। ऐसे में आपको इस दौरान आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथी आपके वाणी का प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र में भी देखने को मिलेगा। इस दौरान जिन लोगों का कहीं कोई धन फंसा हुआ था वह वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। 

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में अपनी राशि के अनुसार करें देवी के इन रूपों की विशेष पूजा, जानें उपाय

 

mangal and moon make mahalaxmi rajyog bring wealth for these zodiac sign
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
महालक्ष्मी राजयोग का बनना कर्क राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह राजयोग आपकी कुंडली के चौथे भाव यानी जमीन-जायदाद और भौतिक सुखों पर बन रहा है। ऐसे में आपको कई तरह के सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। लाभ के अच्छे मौके इस दौरान देखने को मिल सकते हैं। आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान देने की जररूत है। जो लोग प्रॉपर्टी के कामों से जुड़े हुए हैं उनको इसमें अच्छा फायदा मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mangal and moon make mahalaxmi rajyog bring wealth for these zodiac sign
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपकी राशि में यह राजयोग आपके नवम भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धर्म के कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। मन शांत रहेगा और आर्थिक स्थितियों में लगातार सुधार देखने को मिलेगा। आपको लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग अपनी पूंजी को कहीं निवेश करना चाह रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed