Makar Sankranti 2023: 14 जनवरी से मकर राशि में सूर्य का गोचर, 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम स्थान के स्वामी होते हैं। सूर्य का गोचर अब इस राशि के जातकों के लिए दशम भाव में होगा। इस भाव से जातक के कार्य स्थल और उसकी लीडरशिप का बोध होता है। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि अब आपके चौथे भाव पर होगी। इस समय आपको अपनी नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आप अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने में सफल होंगे। सूर्य की कृपा से सरकार से जुड़े लोगों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। इस गोचर काल में आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन किया जा सकता है। इस समय आप अपनी वाणी और बुद्धि के बल पर कठिन से कठिन कार्य को भी सिद्ध कर देने वाले होंगे।
Weekly Horoscope (09-15 Jan): यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, किसको मिलेगा भाग्य साथ
वृष राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव चौथे भाव होते हैं। इस भाव से जातक के मानसिक सुख, भौतिक सुख और मां का विचार किया जाता है। सूर्य देव अब वृष राशि के जातकों के लिए भाग्य स्थान में गोचर करेंगे। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि आपके तीसरे भाव पर होगी। सूर्य के इस गोचर से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है और आपके करियर में आपको तरक्की मिलने के योग भी दिखाई दे रहे है। सूर्य की कृपा से धार्मिक स्थल की यात्रा के साथ ही गुरुओं का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। इस समय आपका साहस और पराक्रम भी बढ़ा हुआ रहने वाला है।
मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। इस भाव से व्यक्ति के साहस और पराक्रम का विचार किया जाता है। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य अब आठवें भाव में गोचर करेंगे। इस भाव में विराजमान सूर्य की दृष्टि अब आपके दूसरे भाव पर होगी। अष्टम भाव में सूर्य का गोचर शुभ नहीं होता है। इस समय आपको बेहद सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको धन के लेनदेन के मामलों में सावधान रहना होगा वही अपनी वाणी से किसी को नुकसान नहीं करना है। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को इस समय सीनियर का सहयोग नहीं मिलेगा जिससे उनका मन थोड़ा परेशान हो सकता है।