फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2022: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, जानिए किन-किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

Sat, 15 Jan 2022 10:57 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 15 Jan 2022 10:57 AM IST
विज्ञापन
makar sankranti 2022 sun transit in capricorn surya rashi parivartan horoscope predictions effects on zodiac signs
Makar Sankranti 2022: सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को मकर संक्रांति कहते हैं। - फोटो : अमर उजाला

Makar Sankranti 2022 Sun Transit in Capricorn: भगवान सूर्य 14 जनवरी की रात्रि 08 बजकर 29 मिनट पर धनु राशि की यात्रा समाप्त करके मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पर ये पहले से विराजमान शनि और बुध के साथ युति किया है। इसी के साथ शनिदेव के दुष्प्रभाव में भी कुछ कमी आएगी। सिंह राशि के स्वामी सूर्य मकर राशि में प्रवेश के साथी अत्यधिक प्रभावी हो जाते हैं जातकों पर इनका पूरा प्रभाव दिखाई देने लगता है इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

makar sankranti 2022 sun transit in capricorn surya rashi parivartan horoscope predictions effects on zodiac signs

मेष राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। राज्यसत्ता का सुख तो मिलेगा ही सरकारी सर्विस के लिए भी आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर बेहतरीन रहेगा। योजनाएं गोपनीय रखें और आगे बढ़ें।

makar sankranti 2022 sun transit in capricorn surya rashi parivartan horoscope predictions effects on zodiac signs
राशि

वृषभ राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव के प्रभावस्वरूप भाग्य बाधा में कमी आएगी। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति और रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी जो निर्णय लेंगे उसी में सफल रहेंगे लेकिन परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
makar sankranti 2022 sun transit in capricorn surya rashi parivartan horoscope predictions effects on zodiac signs
मिथुन

मिथुन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अच्छा तो रहता है कदाचित वे अकेले रहें तो शनि और बुध के साथ इनकी युति स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है। अग्नि, विष तथा दवाओं के रिएक्शन से सावधान रहना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आपके अपने ही लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। आपकी रणनीति तथा ऊर्जाशक्ति कार्य-व्यापार अच्छी सफलता देगी।

विज्ञापन
makar sankranti 2022 sun transit in capricorn surya rashi parivartan horoscope predictions effects on zodiac signs
राशि
कर्क राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेषकर के दांपत्य जीवन में कटुता आ सकती है। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में भी थोड़ा और विलंब हो सकता है ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। कार्य व्यापार की दृष्टि से ग्रह गोचर फिर भी अनुकूल रहेगा शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें और कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed