फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vakri Grah July: जुलाई के महीने में 3 ग्रह होंगे वक्री, जानें आपकी राशि पर होगा क्या असर?

Fri, 13 Jun 2025 05:17 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 13 Jun 2025 05:17 PM IST
सार

3 Planet Retrograde: जुलाई 2025 में शनि, बुध और नेपच्यून की वक्री स्थिति से संचार, निर्णय और मानसिक तनाव प्रभावित हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं। यह समय धैर्य और सतर्कता से चुनौतियों को पार करने का है।
 

विज्ञापन
Major Planetary Retrogrades in July 2025  Know the Effects on Zodiac Signs
July Mein Vakri Honge Ye Grah: - फोटो : adobe

July Mein Vakri Honge Ye Grah: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य और चंद्रमा कभी वक्री नहीं होते, जबकि राहु और केतु हमेशा वक्री ही रहते हैं। बाकी सभी ग्रह समय-समय पर अपनी गति धीमी कर वक्री अवस्था में चले जाते हैं। इस स्थिति में ग्रह की ऊर्जा सामान्य से अधिक तीव्र हो जाती है, लेकिन ग्रह स्वयं उस ऊर्जा पर नियंत्रण नहीं रख पाता। इसलिए, वक्री ग्रह की चाल अस्थिर हो जाती है और उसके प्रभावों का सही अनुमान लगाना कठिन हो जाता है।


Shukra Shani Yog: शनि-शुक्र की युति से जागेगा सोया हुआ भाग्य, 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि वक्री ग्रह शुभ फल देने की जगह अधिकतर अशुभ परिणाम देते हैं। इसका कारण यह है कि उनकी ऊर्जा अनियंत्रित और उलझी हुई होती है, जिससे नकारात्मक प्रभावों का खतरा बढ़ जाता है। इस समय ग्रहों के प्रभाव से सावधानी बरतनी चाहिए और बड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए, ताकि अनचाही समस्याओं से बचा जा सके।
Evil Eye on Zodiac Signs: इन 5 राशियों को बार-बार लगती है नजर, जानें ज्योतिष कारण और बचाव के उपाय

Major Planetary Retrogrades in July 2025  Know the Effects on Zodiac Signs
July Mein Vakri Honge Ye Grah - फोटो : freepik

कौन से ग्रह होंगे वक्री और कब तक
जुलाई 2025 में तीन प्रमुख ग्रह शनि, बुध और नेपच्यून वक्री अवस्था में प्रवेश करेंगे, जिससे सभी राशियों पर विविध प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। शनि 13 जुलाई सुबह 9:36 बजे से 28 नवंबर तक लगभग 138 दिनों तक वक्री रहेंगे, जिससे धीमी प्रगति, बाधाएं और धैर्य की परीक्षा का समय रहेगा। बुध 18 जुलाई दोपहर 10:13 बजे से 11 अगस्त तक करीब 25 दिनों के लिए वक्री रहेंगे, जिससे संचार में रुकावट, गलतफहमियां और सोच में उलझन संभव है। वहीं, नेपच्यून 5 जुलाई रात 2: 58 बजे से 10 दिसंबर तक लगभग 159 दिनों तक वक्री रहेगा, जिससे मानसिक भ्रम, भावनात्मक अस्थिरता और जीवन में अनिश्चितता बढ़ सकती है। हालांकि नेपच्यून वैदिक ज्योतिष में प्रमुख नहीं है, लेकिन आधुनिक ज्योतिष में इसका प्रभाव महत्वपूर्ण माना जाता है।

Major Planetary Retrogrades in July 2025  Know the Effects on Zodiac Signs
। ध्यान और शांतिपूर्ण गतिविधियाँ आपके लिए लाभदायक होंगी। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
इस समय कार्यक्षेत्र में भ्रम की स्थिति बन सकती है। शनि के प्रभाव से योजनाएं समय पर पूरी नहीं होंगी और कार्य में देरी होगी। बुध के वक्री होने से बातचीत में गलतफहमी हो सकती है, जिससे रिश्ते बिगड़ सकते हैं। नेपच्यून का असर मानसिक तनाव और उलझन बढ़ा सकता है। ध्यान और शांतिपूर्ण गतिविधियाँ आपके लिए लाभदायक होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Major Planetary Retrogrades in July 2025  Know the Effects on Zodiac Signs
र्थिक मामलों में लापरवाही न करें, बजट पर नियंत्रण जरूरी है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा या कानूनी मामलों में अड़चनें आ सकती हैं। कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें, खासकर निवेश या भविष्य की योजनाओं में। धार्मिक और आध्यात्मिक रुचियों में मन लगेगा, जिससे आंतरिक शांति मिलेगी। पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें, बजट पर नियंत्रण जरूरी है।

विज्ञापन
Major Planetary Retrogrades in July 2025  Know the Effects on Zodiac Signs
जरूरी दस्तावेज और समझौतों को अच्छे से पढ़ें। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
आर्थिक मामलों और साझेदारियों में सतर्कता बेहद जरूरी है। इस समय किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करना भारी पड़ सकता है। वक्री ग्रहों का प्रभाव धोखा या नुकसान की स्थिति बना सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए खुद को शांत रखें और नियमित योग करें। जरूरी दस्तावेज और समझौतों को अच्छे से पढ़ें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed