फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Shani Yog: शनि-शुक्र की युति से जागेगा सोया हुआ भाग्य, 3 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

Fri, 13 Jun 2025 04:20 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 13 Jun 2025 04:20 PM IST
सार

Shukra Shani Yog: शनि और शुक्र की मित्रता से बन रहा दुर्लभ 'एकम-एकादश योग' तीन राशियों के लिए सौभाग्य का संकेत है। यह शुभ संयोग इनके जीवन में तरक्की, धन और सफलता के नए द्वार खोल सकता है।
 

विज्ञापन
Saturn-Venus Conjunction 2025 Shukra-Shani Rare Yoga Time to Rise for These 3 Zodiac Signs
Shukra-Shani Yuti - फोटो : adobe stock

Venus Saturn Yoga: 10 जून से शनि और शुक्र के बीच एक विशेष ज्योतिषीय स्थिति बन रही है, जिसे 'एकम-एकादश योग' कहा जाता है। यह योग तब बनता है जब दो ग्रहों के बीच लगभग 32.73 डिग्री का कोण बनता है, जो कि पूरे राशि चक्र के 1/11वें हिस्से के बराबर होता है। यह कोई आम ज्योतिषीय घटना नहीं है, बल्कि एक दुर्लभ संयोग है, जो जब भी बनता है, खास परिणाम देता है।



शनि को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतिनिधि माना जाता है, जबकि शुक्र प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक हैं। जब ये दोनों मित्र ग्रह इस शुभ कोण में आते हैं, तो उनकी ऊर्जा एक-दूसरे को संतुलित करते हुए जीवन में स्थायित्व, समृद्धि और संतुलन लाने का कार्य करती है। यह योग खासकर आर्थिक मामलों, रिश्तों और रचनात्मक क्षेत्रों में शुभ फल देने वाला माना जाता है।

Saturn-Venus Conjunction 2025 Shukra-Shani Rare Yoga Time to Rise for These 3 Zodiac Signs
शनि-शुक्र देंगे लाभ के संकेत - फोटो : adobe stock

शनि-शुक्र देंगे लाभ के संकेत
इस योग का असर खासतौर पर उन लोगों पर दिखाई देगा, जिन्होंने लम्बे समय से लगातार मेहनत और धैर्य के साथ काम किया है। एकम-एकादश योग उनकी तपस्या का फल देने वाला साबित हो सकता है। यह समय भौतिक सुख-सुविधाओं, संतुलन और आर्थिक समृद्धि में वृद्धि लाने वाला है। जिन जातकों की कुंडली में शनि और शुक्र अनुकूल हैं, उनके लिए यह योग जीवन में स्थिरता, तरक्की और खुशहाली का द्वार खोल सकता है। अब जानिए वे भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं जिन्हें मिलेगा इस योग का विशेष लाभ।

Saturn-Venus Conjunction 2025 Shukra-Shani Rare Yoga Time to Rise for These 3 Zodiac Signs
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आमदनी में निरंतर बढ़ोतरी होगी। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र ग्रह हैं, और जब उनका शनि के साथ शुभ योग बनता है, तो इसका सीधा लाभ वृषभ राशि के जातकों को मिलता है। यह समय करियर में बड़ी उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। यदि आप नौकरी में हैं, तो प्रमोशन के साथ-साथ नई जिम्मेदारियाँ मिलने के योग हैं, जिससे आपके प्रोफेशनल जीवन में एक नई दिशा मिल सकती है। व्यवसाय करने वालों के लिए भी यह समय मुनाफा कमाने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आमदनी में निरंतर बढ़ोतरी होगी। पर्स हमेशा भरा रहेगा और खर्चों पर भी नियंत्रण बना रहेगा। साथ ही, इस अवधि में नए संबंध बन सकते हैं जो निजी और सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। दांपत्य जीवन में सुख-संतुलन बढ़ेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturn-Venus Conjunction 2025 Shukra-Shani Rare Yoga Time to Rise for These 3 Zodiac Signs
मानसिक तनाव में कमी आएगी और पारिवारिक सहयोग से आत्मबल मजबूत होगा। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि-शुक्र का यह योग करियर में नए अवसर लेकर आ रहा है। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अनुकूल है नई नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा, आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में स्थायित्व आएगा। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं और यदि कोई पैसा कहीं अटका हुआ है, तो वह भी वापस मिल सकता है। मानसिक तनाव में कमी आएगी और पारिवारिक सहयोग से आत्मबल मजबूत होगा। यह योग आपको जीवन में स्थिरता और सुरक्षा की भावना देगा, जिससे आप पहले से ज्यादा आत्मविश्वास के साथ फैसले ले पाएंगे।

विज्ञापन
Saturn-Venus Conjunction 2025 Shukra-Shani Rare Yoga Time to Rise for These 3 Zodiac Signs
दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। - फोटो : amar ujala

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी शनि हैं और शुक्र इनके मित्र ग्रह माने जाते हैं, इसलिए यह योग मकर राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी सिद्ध होगा। खासतौर पर जो लोग कला, डिज़ाइन, लेखन, संगीत या किसी भी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें इस समय आय के नए और लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। बिज़नेस पार्टनरशिप से अच्छा लाभ होगा और नए अनुबंध भी जुड़ सकते हैं। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी और जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते और मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य रहेगा। साथ ही, संतान से जुड़ी कोई सुखद खबर मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed