फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivaratri 2025: इन राशियों पर भोलेनाथ हमेशा रहते हैं मेहरबान, जानें कौन सी हैं वो राशियां

Sat, 15 Feb 2025 06:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 06:45 AM IST
सार

Bholenath favourite zodiac: इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। इन राशियों के लिए भगवान शिव हमेशा दयालु रहते हैं। आइए, जानते हैं उन राशियों के बारे में।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Favourite zodiac signs of Lord Shiva they may get all the success in life
favourite zodiac signs - फोटो : amar ujala

Favourite Zodiac Sign Of Lord Shiva: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 मार्च को होगी। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा और रुद्राभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही, भगवान शिव की कृपा से भक्तों के संकट भी दूर हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में चार राशियों का उल्लेख किया गया है, जिनसे संबंधित जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि वे चार राशियाँ कौन सी हैं, जिन पर भोलेनाथ हमेशा मेहरबान रहते हैं।



Mahakumbh 2025: क्या महाकुंभ में स्त्रियों के स्नान के लिए है कोई विशेष नियम? जानें क्या करें क्या नहीं

Surya Gochar 2025: मार्च में इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, सूर्य करेंगे मीन राशि में प्रवेश

Shani Asta 2025 : शनि कुंभ राशि में होंगे अस्त, ये राशियां रहें सतर्क

Mahashivratri 2025 Favourite zodiac signs of Lord Shiva they may get all the success in life
favourite zodiac signs - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल देव हैं, जिन्हें भगवान शिव का अंश माना जाता है। कहा जाता है कि एक बार जब भगवान शिव राक्षसों से युद्ध कर रहे थे, तब उनके पसीने की एक बूंद पृथ्वी पर गिरी, जिससे मंगल देव का जन्म हुआ। यह मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन मेष राशि के लोग यदि भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें, तो उनके जीवन के सभी कष्ट और बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। इस बार महाशिवरात्रि पर गंगाजल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक करने से करियर में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हो सकती है।

Mahashivratri 2025 Favourite zodiac signs of Lord Shiva they may get all the success in life
favourite zodiac signs - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, जिसके कारण इस राशि के जातकों को भगवान शिव की विशेष कृपा मिलती है। महाशिवरात्रि के दिन यदि वृश्चिक राशि के जातक विधिपूर्वक भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते हैं, तो उन्हें अपार आशीर्वाद प्राप्त होगा। इसके साथ ही, भगवान शिव की कृपा से सभी संकट दूर होंगे और भय से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Favourite zodiac signs of Lord Shiva they may get all the success in life
favourite zodiac signs - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि भगवान शिव की प्रिय राशियों में से एक मानी जाती है। इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं, जो भगवान शिव के महान भक्त माने जाते हैं। इसलिए, मकर राशि के जातकों को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। भगवान शिव इस राशि के जातकों पर सदैव मेहरबान रहते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर, मकर राशि के लोगों को गंगाजल, बेलपत्र और गाय के दूध से शिवजी का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से सभी संकट दूर होंगे और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

विज्ञापन
Mahashivratri 2025 Favourite zodiac signs of Lord Shiva they may get all the success in life
favourite zodiac signs - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव हैं, जिसके कारण कुंभ राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। कुंभ राशि के जातक भगवान शिव की पूजा करके उन्हें आसानी से प्रसन्न कर सकते हैं। महाशिवरात्रि के दिन, कुंभ राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही, इस दिन अपनी सामर्थ्यानुसार दान भी करना चाहिए। महाशिवरात्रि पर दान करने से कई गुना अधिक पुण्य फल प्राप्त होता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed