फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर बना है दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों के जातक पाएंगे समृद्धि

Wed, 28 Feb 2024 07:29 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 07:29 AM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2024 Sarvartha Siddhi Yoga and Shiva Yoga these zodiac signs may get lucky
महाशिवरात्रि 2024 - फोटो : अमर उजाला

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण पर्व में से एक है। महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि भगवान शिव और देवी पार्वती के साथ उनके पवित्र मिलन का सम्मान करता है। शिव और शक्ति मिलकर प्रेम, शक्ति और एकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग के साथ ही ग्रहों के भी बहुत शुभ योग बने हैं। महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले 7 मार्च को शुक्र मित्र ग्रह शनि की राशि में आकर शनि के साथ युति बनाएंगे। इसके साथ ही कुंभ राशि में सूर्य, शनि और शुक्र का मजबूत त्रिग्रही योग भी बनेगा। महाशिवरात्रि के शुभ संयोग में शुक्र और शनि की युति होने से सिंह और तुला सहित 5 राशियों की की किस्मत चमक जाएगी। आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां।  


Grahan Yog 2024: सूर्य-राहु के संयोग से बनेगा ग्रहण योग, इन राशि वालों पर हो सकता है बुरा प्रभाव

Mahashivratri 2024 Sarvartha Siddhi Yoga and Shiva Yoga these zodiac signs may get lucky
महाशिवरात्रि 2024 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
महाशिवरात्रि पर बने अद्भुत संयोग से वृषभ राशि के जातकों को करियर और कारोबार में अप्रत्याशित उन्नति मिलेगी। कहीं से रुका धन मिलेगा और आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी। आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग बन रहे हैं।

Mahashivratri 2024 Sarvartha Siddhi Yoga and Shiva Yoga these zodiac signs may get lucky
महाशिवरात्रि 2024 - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से मनचाही नौकरी मिलने का योग है। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको आय के एक से अधिक स्रोत प्राप्त होने की संभावना है। इस योग के शुभ प्रभाव  के दांपत्य सुख में वृद्धि होगी और धन से जुड़ी योजनाओं में बेहतर रिटर्न मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2024 Sarvartha Siddhi Yoga and Shiva Yoga these zodiac signs may get lucky
महाशिवरात्रि 2024 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
महाशिवरात्रि पर बने शुभ योग के प्रभाव से आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी। कारोबार में मनचाही सफलता मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आपने कहीं पैसा निवेश किया है तो उसका आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों में सभी के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा।

विज्ञापन
Mahashivratri 2024 Sarvartha Siddhi Yoga and Shiva Yoga these zodiac signs may get lucky
महाशिवरात्रि 2024 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
महाशिवरात्रि पर बनने वाली शुक्र और शनि की युति से मकर राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। इस युति के प्रभाव से पिता के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी में आपको पसंदीदा जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है और प्रमोशन की खबर भी आपके लिए आ सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed