फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shadashtak Yog 2025: 23 अगस्त से इन राशि वालों की करियर-कारोबार में बढ़ेंगी मुश्किलें, बन रहा है षडाष्टक योग

Tue, 19 Aug 2025 12:18 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 19 Aug 2025 12:18 PM IST
सार

Shadashtak Yog 2025: जब भी दो ग्रह एक-दूसरे के अष्टम व छठे भाव में स्थित होते हैं, तब षडाष्टक योग का निर्माण होता है। इसके प्रभाव से जीवन में संघर्ष, काम को लेकर तनाव और रिश्तों में अनबन जैसी परेशानियां आने लगती हैं।

विज्ञापन
Shadashtak Yog 2025 in august These Zodiac Sign Need To Be Cautious
Shadashtak Yog 2025 - फोटो : अमर उजाला

Shadashtak Yog 2025: जब भी दो ग्रह एक-दूसरे के अष्टम व छठे भाव में स्थित होते हैं, तब षडाष्टक योग का निर्माण होता है। इसके प्रभाव से जीवन में संघर्ष, काम को लेकर तनाव और रिश्तों में अनबन जैसी परेशानियां आने लगती हैं। इसके अलावा लगातार प्रयास के बाद भी जातकों को मनचाहे परिणाम हासिल करने में कई चुनौतियां झेलनी पड़ती है। ज्योतिषियों की मानें तो अगस्त माह में यह योग जल्द बनने वाला है। दरअसल, वर्तमान में शनि मीन और सूर्य सिंह राशि में विराजमान है। यह दोनों ग्रह 23 अगस्त को शाम 4 बजकर 32 मिनट पर एक-दूसरे से 150 डिग्री पर होंगे। दोनों की ऐसी स्थिति से षडाष्टक योग बनेगा, जिससे कुछ राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।


Lucky Rashiyan: इन राशि वालों पर प्रसन्न रहते हैं महादेव, करियर-कारोबार में पहुंचाते हैं लाभ

Shadashtak Yog 2025 in august These Zodiac Sign Need To Be Cautious
षडाष्टक योग आपकी समस्याएं बढ़ा सकता है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी सी भी लापरवाही आपके व्यक्तित्व को प्रभावित कर सकती हैं। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि

षडाष्टक योग आपकी समस्याएं बढ़ा सकता है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी सी भी लापरवाही आपके व्यक्तित्व को प्रभावित कर सकती हैं। इस दौरान माता-पिता को अपने बच्चों की चिंता सताएगी जिस कारण तनाव बना रहेगा। वाणी-व्यवहार पर पूरी तरह नियंत्रण रखें अन्यथा लोग उसका गलत मतलब निकाल सकते हैं। मनमौजी स्वभाव के कारण दोस्तो से खटपट होगी। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है।

Shadashtak Yog 2025 in august These Zodiac Sign Need To Be Cautious
कर्क राशि वालों के लिए षडाष्टक योग कई चुनौतियां लेकर आ सकता है। आपको व्यापार में किसी से साझेदारी करने से बचना होगा। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए षडाष्टक योग कई चुनौतियां लेकर आ सकता है। आपको व्यापार में किसी से साझेदारी करने से बचना होगा। नौकरीपेशा लोगों को विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। वह काम में बाधा डाल सकते हैं। निवेश करने के लिए आपको कुछ अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना होगा। इस दौरान घर परिवार में भी बहस होने की आशंका रहेगी। आपकी माताजी से झड़प हो सकती है, जिससे रिश्ते में कड़वाहट बढे़गी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shadashtak Yog 2025 in august These Zodiac Sign Need To Be Cautious
मीन राशि के लोग इस अवधि में सावधानी बरतें। आपको किसी व्यापार का प्रारंभ करने के लिए अभी रुकना होगा। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि

मीन राशि के लोग इस अवधि में सावधानी बरतें। आपको किसी व्यापार का प्रारंभ करने के लिए अभी रुकना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका है। घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी। इस दौरान लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ा सकती है। आप कोई भी काम बहुत सोच विचार के साथ करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं 


Kundli Milan: शादी के पहले इस तरह मिलाएं पत्रिका, नहीं होगी समस्याएं

Nakshatra Gochar: पुष्य नक्षत्र में शुक्र करेंगे गोचर, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ किन्हें रहना होगा सतर्क

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed