फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल-चंद्र की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग,इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के संकेत

Mon, 28 Sep 2026 12:59 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 28 Sep 2026 12:59 PM IST
सार

Mahalakshmi Rajyoga 2026: ज्योतिष के अनुसार मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। इस योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए खास रह सकता है। मेष समेत 4 राशियों को धन और करियर से जुड़े मामलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

विज्ञापन
Mahalakshmi Rajyoga Mars-Moon Conjunction May Bring Wealth Opportunities for These 4 Signs
महालक्ष्मी राजयोग - फोटो : amar ujala

Mahalakshmi Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में ग्रहों की स्थिति में एक खास बदलाव देखने को मिलेगा। पंचांग के अनुसार, 1 नवंबर 2026 को चंद्रमा और मंगल कर्क राशि में एक साथ मौजूद रहेंगे। इन दोनों ग्रहों की युति को ज्योतिष में चंद्र-मंगल योग कहा जाता है। कई ज्योतिषीय मान्यताओं में इस योग को धन और आर्थिक समृद्धि से जोड़कर महालक्ष्मी योग भी कहा जाता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक प्रवृत्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा, भूमि और पराक्रम से संबंधित माने जाते हैं। दोनों ग्रहों के एक राशि में आने से आर्थिक मामलों में सक्रियता, मेहनत और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ने के संकेत माने जाते हैं। हालांकि, किसी व्यक्ति की कुंडली में इस योग का प्रभाव उसकी जन्मकुंडली, दशा और अन्य ग्रहों की स्थिति के आधार पर अलग हो सकता है।

Mahalakshmi Rajyoga Mars-Moon Conjunction May Bring Wealth Opportunities for These 4 Signs
कब बनेगा महालक्ष्मी राजयोग - फोटो : amar ujala

कब बनेगा महालक्ष्मी राजयोग
पंचांग के मुताबिक, 1 नवंबर को रात 12 बजे चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से मंगल मौजूद रहेंगे, जिससे दोनों ग्रहों की युति बनेगी। यह संयोग 3 नवंबर की सुबह 3 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। इसके बाद चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

Mahalakshmi Rajyoga Mars-Moon Conjunction May Bring Wealth Opportunities for These 4 Signs
आय बढ़ाने के कुछ नए रास्ते सामने आ सकते हैं। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल-चंद्रमा की युति करियर और आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण अवसर लेकर आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने या कार्यक्षेत्र में बदलाव का मौका मिल सकता है। जो लोग नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें किसी नए अवसर की जानकारी मिल सकती है। कारोबारियों के लिए नए लोगों से संपर्क और व्यावसायिक बातचीत फायदेमंद हो सकती है। आय बढ़ाने के कुछ नए रास्ते सामने आ सकते हैं। हालांकि, इस दौरान गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले पूरी जानकारी जुटाना और जोखिम को समझना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahalakshmi Rajyoga Mars-Moon Conjunction May Bring Wealth Opportunities for These 4 Signs
नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि में ही मंगल और चंद्रमा की युति बनने के कारण इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रह संयोग विशेष माना जा सकता है। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है और किसी महत्वपूर्ण काम को संभालने का अवसर मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट या व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ भुगतान मिलने की संभावना बन सकती है। आय को बेहतर बनाने के लिए नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, भावनाओं में आकर आर्थिक फैसला लेने के बजाय परिस्थितियों को समझकर आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Mahalakshmi Rajyoga Mars-Moon Conjunction May Bring Wealth Opportunities for These 4 Signs
कार्यक्षेत्र में पद और जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी के संकेत मिल सकते हैं। - फोटो : amar ujala

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह ग्रह संयोग नौकरी और व्यापार दोनों के लिहाज से अहम रह सकता है। कार्यक्षेत्र में पद और जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी के संकेत मिल सकते हैं। मेहनत से जुड़े कामों में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी। व्यापार करने वालों को किसी पुराने संपर्क के जरिए नया अवसर मिल सकता है। कारोबार में रुकी हुई बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है। आय के अतिरिक्त साधन तलाशने का मौका मिल सकता है और लंबे समय से अटके आर्थिक काम आगे बढ़ सकते हैं। धन से जुड़े बड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचना उचित रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed