फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2024 Rules: चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम, पड़ सकते हैं अशुभ प्रभाव

Tue, 17 Sep 2024 02:40 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 17 Sep 2024 02:40 PM IST
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2024 Do's And Don'ts Chandra Grahan Mein Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या न करें? - फोटो : Freepik

Chandra Grahan 2024 Rules: साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगने जा रहा है। यह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी होगा। पृथ्वी और चंद्रमा के मध्य सूर्य के उपस्थित होने के चलते चंद्र ग्रहण लगता है। इस समय पृथ्वी पर राहु-केतु का प्रभाव बढ़ जाता है। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार 18 सितंबर को सुबह 06:12 बजे शुरू होगा और सुबह 10:17 बजे समाप्त होगा। मान्यता है कि इस दौरान वातावरण में नकारात्मकता बढ़ जाती है। ऐसे प्रभावों से बचने के लिए ग्रहण काल के दौरान कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है।

शास्त्रों में ग्रहण के दौरान होने वाले प्रभावों से बचने के लिए कुछ शुभ कार्य करने की मनाही है। यदि इन नियमों को अनदेखा किया जाता है, तो व्यक्ति पर विपरीत प्रभाव पड़ सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और किन कार्यों को नहीं करना चाहिए।
 
Lunar Eclipse 2024 Do's And Don'ts Chandra Grahan Mein Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या न करें? - फोटो : Freepik

ग्रहण के दौरान क्या न करें

  • चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए। इस दौरान देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श भी नहीं करना चाहिए। इस समय केवल देवी-देवताओं के नामों का मंत्र उच्चारण कर सकते हैं।
  • ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर राहु का प्रभाव बहुत अधिक बढ़ जाता है। इसलिए ग्रहण के समय खाना नहीं बनाना चाहिए। इस समय भोजन करने की भी मनाही है। हालांकि, बीमार व्यक्ति, बच्चे और गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता पड़ने पर खाने की अनुमति होती है।
Lunar Eclipse 2024 Do's And Don'ts Chandra Grahan Mein Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या न करें? - फोटो : Istock
  • ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। ऐसा करने से सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। चंद्र ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों का प्रयोग करने से बचें। इस समय कैंची, चाकू और सुई आदि का इस्तेमाल न करें। ग्रहण के दौरान श्मशान एवं नकारात्मक जगहों पर भी नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2024 Do's And Don'ts Chandra Grahan Mein Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या न करें? - फोटो : Freepik

ग्रहण के दौरान क्या करें

  • चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान विष्णु के नाम का मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
  • ग्रहण के बाद स्नान-ध्यान करना चाहिए और पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करना चाहिए। इसके बाद विधि-विधान से भगवान विष्णु या महादेव की पूजा कर सकते हैं।
  • ग्रहण के बाद स्नान-ध्यान और पूजा-पाठ से निवृत्त होकर कुछ चीजों का दान करें।
विज्ञापन
Lunar Eclipse 2024 Do's And Don'ts Chandra Grahan Mein Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi Karna Chahiye In Hindi
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें, क्या न करें? - फोटो : Freepik

हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि, ग्रहण के समय इन नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed