फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Rashifal 2022: जानिए साल 2022 में पार्टनर के साथ कैसा रहेगा आपका रिश्ता, पढ़िए अगले साल का अपना लव राशिफल

Tue, 28 Dec 2021 12:28 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
Love Rashifal 2022 know about your love prediction of the year 2022
Love Rashifal 2022 - फोटो : istock

Love Rashifal 2022: प्रेम जीवन की अनमोल नियामत है। हर व्यक्ति के जीवन में प्रेम की बहुत अहमियत होती है। यदि जीवन में प्रेम भरे रिश्ते न हो तो ज़िंदगी बेमानी सी हो जाती है। अगर आपको कोई ऐसा लव पार्टनर मिल जाए जो आपको खास महसूस कराए तो आपका जीवन खुशहाल रहता है वहीं कई ऐसे लोग भी है जिनके जीवन में प्यार की तलाश अभी भी जारी है।  साल 2021 खत्म होने को है लेकिन आने वाला साल 2022 की राशि के जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं उनके लिए साल 2022 क्या लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं कि साल 2022 में प्रेमी/ प्रेमिका का रिश्ता  एक दूसरे के प्रति मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आएगी। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए यह साल कैसा रहने वाला है।  जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या कोई मनमुटाव रहेगा। आइए जानते है साल 2022 आपके लव राशिफल में क्या लेकर आया है। 

Love Rashifal 2022 know about your love prediction of the year 2022
rashi

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस साल प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रेम कारक बुध ग्रह के सूर्य और शनि के साथ युक्त होकर दशम भाव में विराजमान होने से आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता पाएंगे। आप दोनों को एक दूसरे से बहुत उम्मीदें हैं जिनके पूरा न होने से आप थोड़े खिन्न भी हो सकते हैं। आपको अपने प्रेमी से बहुत बड़ी चीजों की कामना नहीं करनी चाहिए। विवाहितों को अपने संगी की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए और उनसे कोई भी बात छुपानी नहीं चाहिए। वहीं जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें भी इस साल अपना संगी मिल सकता है। इस साल आपको अपने लवमेट को गिफ्ट देने चाहिए, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

Love Rashifal 2022 know about your love prediction of the year 2022
rashi

वृषभ राशि
इस साल वृषभ राशि के जातकों को  प्रेम के मार्ग पर संभल कर चलने की जरुरत है।  इस साल अपने प्रेमी के साथ सामंजस्य बिठाएं और उनके अनुसार चलने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर इस साल आपको झगड़ना नहीं चाहिए इसकी वजह से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। यदि मई माह से लेकर सितंबर माह तक आप अपने अहम को दूर रखते हैं और छोटी-छोटी बातों पर नहीं उलझते हैं तो आपके प्रेम जीवन को इस साल ऊंचाईयां मिल सकती हैं। अप्रैल माह के मध्य के बाद राहु का गोचर होना वह मेष राशि में प्रवेश होने से आपके और आपके प्रेमी के बीच रिश्ता मज़बूत बनेगा। आप एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे और रिश्ते में ईमानदार रहेंगे। आपको प्रेम में कुछ सीमाओं का ध्यान रखना होगा और अपने साथी के विश्वास को बनाए रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Rashifal 2022 know about your love prediction of the year 2022
rashi

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक साल 2022 के आरंभ में प्रेम संबंधी हर समस्या का समाधान निकाल पाएंगे। आप अपने लवमेट को आप अपनी बुद्धिमता से खुश कर सकते हैं और उनके मन में उत्पन्न होने वाले शक को भी दूर कर सकते हैं। इस साल प्यार के रंग फिजाओं में बिखरे रहेंगे और आप अपने संगी के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। स्थान परिवर्तन होने से काम में यदि आप ज्यादा व्यस्त रहे तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। इसकी वजह से आप दोनों के बीच झगड़ा होने की भी आशंका है। आपको शांति से अपने प्रेमी को समझाने की जरुरत है। अगर आप अपने प्रेमी के साथ विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो अगस्त और दिसंबर के माह में यह शुभ काम कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Love Rashifal 2022 know about your love prediction of the year 2022
rashi

कर्क राशि
इस साल आप अपने अंदर बने हुए प्यार प्रेम के डर को दूर करके अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकते हैं और अपने कदम आगे बढ़ा सकते हैं। साल की शुरुआत में आपकी राशि में सूर्य बुध व शनि की पूर्ण दृष्टिपात होने से प्रेम में परेशानियां हो सकती है। 17 मई से लेकर नवंबर के अंतिम चरण तक बृहस्पति ग्रह का मीन राशि में विचरण करने से आप अपने प्रेम प्रेमिका के प्रति बहुत अच्छा रहेगा जिसके कारण आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे और आप दोनों के बीच प्यार और रोमांस की अधिकता रहेगी। नवविवाहितों को अपने जीवनसाथी में एक अच्छा दोस्त नजर आएगा, जिससे आपके रिश्ते में खूबसूरती आएगी। आप अपने जीवनसाथी पर विश्वास करते हैं तो उनसे अपनी निजी बातें शेयर करें और उनसे सलाह लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed