प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
घर में मांगलिक कार्य होंगे। खूबसूरत साथी की तलाश पूरी होगी। काम आपके और आपके साथी के बीच में दीवार बन कर खड़ा है। व्यापार नौकरी की जिम्मेदारियां आपको अपने फ्रेंड या जीवनसाथी से दूर ले जाएंगी। सावधान रहें शेयर, सट्टे आदि में निवेश न करें। भाई-बहन के साथ धन को लेकर परेशानी आएगी।
आज आपको परिवार से प्रेम विवाह की आज्ञा मिल जाएगी। जीवनसाथी का ट्रांसफर हो सकता है, जिसके बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे। अपने मित्र की भावना को महत्व दें। दिन को खूबसूरत बनाने के लिए अच्छी सी फिल्म देखने जाएं और बाहर डिनर का प्लान बनाएं। कीमती पलों को मनपसंद तरीके से गुजरेंगे। आर्थिक तौर पर भी सुधार तय है। प्रेमी के साथ मार्केट में जाकर उसकी इच्छा पूरी करेंगे।
आज आपका दिल मतवाला हो रहा है। आपका प्रेमी आज पूरे रोमांटिक मूड में रहेगा। कोई मित्र आपके सामने प्यार का इजहार करता हुआ, शादी का भी प्रस्ताव दे सकता है। आप साथी के साथ फ्लर्ट करने के मूड में हैं। बिजनेस पार्टनर या लाइफ पार्टनर ढूंढ़ने के लिए आज का दिन उत्तम है। आज लिया हुआ निर्णय आपको प्रगति की राह पर ले जाएगा। प्रेम का ग्रह शुक्र आज विवाह के पूरे योग बना रहा है।
प्रेमियों के लिये यह दिन खास रहेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो गलत बोलने से बचें। कुछ मीठे बोल आपके रिश्तों में प्रगाढ़ता लाएंगे। लव पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाकात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिल कर भविष्य की योजनाएं बनाने के लिये दिन उत्तम हैं। काम की अधिकता के कारण आप घर—परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।