Shani Grah Ki Priya Rashi: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार शनि 15 नवंबर से मार्गी हो गए हैं। शनि की वक्री चाल से अक्सर देश और दुनिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्योंकि शनि की वक्री चाल से परेशानियां और समस्याएं बढ़ जाती हैं। शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी हुए हैं। इसका कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ रहा है। ज्योतिष में शनि को न्याय, व्यवस्था और कठोर परिश्रम की उपाधि दी जाती है। शनि देव ऐसे देवता हैं जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुरूप फल प्रदान करते हैं। इन्हें सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वे एक राशि में लगभग ढाई साल तक शासन करते हैं और फिर दूसरी राशि में चले जाते हैं।
Favourite Rashi Of Shani Dev: इन राशियों पर हमेशा रहती है शनिदेव की कृपा, मिलती है प्रसिद्धि और सम्मान
शनि देव ऐसे देवता हैं जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुरूप फल प्रदान करते हैं। इन्हें सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वे एक राशि में लगभग ढाई साल तक शासन करते हैं और फिर दूसरी राशि में चले जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं जो शनि देव के मित्र ग्रह माने जाते हैं। इसीलिए शनिदेव वृषभ राशि के जातकों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। शुक्र के प्रभाव से जहां ये लोग शारीरिक रूप से मजबूत और ऊर्जावान होते हैं वहीं शनिदेव की कृपा से व्यक्ति दृढ़निश्चयी होते हैं। वृषभ राशि के जातकों को शुरुआत में बहुत संघर्ष करना पड़ता है लेकिन उन्हें अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलता है। शनि की मेहरबानी से जब वृषभ राशि के जातक सफल होते हैं तो इसके बाद उन्हें सिर्फ तरक्की ही मिलती है।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। तुला राशि में शनि ग्रह उच्च के हो जाते हैं। इसलिए यह राशि शनि देव को प्रिय है। इस राशि के जातक जीवन में ऐशो आराम चाहते हैं। शुक्र देव और शनि देव दोनों की कृपा से उनकी ये इच्छा पूरी होती है। शुक्र देव की कृपा से तुला राशि के जातक मेहनती, मिलनसार, रचनात्मक और कलात्मक होते हैं। वहीं, शनि की कृपा से वे किसी भी काम को व्यवस्थित रूप से करना पसंद करते हैं। इस राशि के लोगों को काफी शोहरत और धन की प्राप्ति होती है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के स्वामी ग्रह स्वयं शनि देव हैं ऐसे में उनकी विशेष कृपा इस राशि पर बरसती है। मकर राशि के जातक स्वभाव से स्थिर और कड़ी मेहनत करने वाले होते हैं। शनिदेव की कृपा से पूरे काम को अच्छे से समझने के बाद ही काम को आगे बढ़ाते हैं और उसमें सफलता भी प्राप्त करते हैं। इस राशि के जातक साहसी, मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं। साथ ही ये जमीन से जुड़े और वफादार भी होते हैं। इनमें नेतृत्व के भी गुण होते हैं, इसलिए ये सेना और पुलिस की जॉब में काफी अच्छे होते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि में शनिदेव की बहुत अधिक कृपा रहती है, क्योंकि यह उनकी मूल त्रिकोण राशि है। शनि के प्रभाव से इस राशि के जातक आत्मनिर्भर, मेहनती और विचारशील होते हैं। कुंभ राशि के व्यक्ति अनुशासित होने के साथ-साथ समय की जरूरत को देखते हुए ढल जाने में यकीन रखते हैं। सामाजिक सरोकार वाले काम में कुंभ राशि के जातक आगे होते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।