27 जुलाई 2018 को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण के शुरू होने से समाप्त होने तक का समय करीब 4 घंटे का होगा। यह संयोग 104 साल के बाद बन रहा है। ग्रहण 27 जुलाई की मध्य रात्रि में 11 बजकर 55 मिनट पर होगा और इसका मोक्ष काल यानी अंत 28 जुलाई की सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर होगा। इस चन्द्र ग्रहण में सुपर ब्लड ब्लू मून का नजारा भी दिखेगा। चंद्र ग्रहण के समय चांद ज्यादा चमकीला और बड़ा नजर आएगा। भारत के अलावा यह चंद्रग्रहण म्यांमार, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान चीन, नेपाल, अंटाकर्टिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका, यूरोप, दक्षिण अमेरिका के मध्य और पूर्वी भाग में दिखाई देगा।
27 जुलाई को होगा सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानिए राशियों पर क्या होगा असर
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन