फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Laxmi Narayan Raj Yoga: लक्ष्मी नारायण योग से इन राशि वालों को होगा धन लाभ, निवेश में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट

Tue, 16 Dec 2025 03:42 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 16 Dec 2025 03:42 PM IST
सार

Laxmi Narayan Raj Yog: सौभाग्य के कारक शुक्रदेव 20 दिसंबर 2025 को धनु राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 29 दिसंबर 2025 को ग्रहों के राजकुमार बुध इसी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 29 दिसंबर को धनु राशि में लक्ष्मी नारायण बनेगा। 

विज्ञापन
Laxmi Narayan Raj Yog in december 2025 these zodiac will get money and success in career
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala

Laxmi Narayan Raj Yog: ज्योतिष शास्त्र में बुध और शुक्र दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह हैं। उनकी पहचान शुभ ग्रहों के रूप में की जाती हैं। मान्यता है कि, शुक्र-बुध की युति से लक्ष्मी नारायण जैसे कल्याणकारी राजयोग का निर्माण होता है और यह संयोग जल्द दिसंबर महीने में बनने जा रहा है। बता दें, सौभाग्य के कारक शुक्रदेव 20 दिसंबर 2025 को धनु राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 29 दिसंबर 2025 को ग्रहों के राजकुमार बुध इसी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 29 दिसंबर को धनु राशि में लक्ष्मी नारायण बनेगा। यह धन लाभ, वैभव, ऐश्वर्य और बुद्धि का प्रतीक है। इससे जातकों को व्यापार में मुनाफा, निवेश लाभ, करियर तरक्की और परीक्षा में अच्छे रिजल्ट की प्राप्ति होती हैं। ऐसे में यह राजयोग किन राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा। आइए जानते हैं।

Laxmi Narayan Raj Yog in december 2025 these zodiac will get money and success in career
मेष राशि वालों को करियर में नई-नई तरह की संभावनाएं मिलेंगी और आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों को धन लाभ होने की पूरी संभावनाएं हैं। इस योग के प्रभाव से कला क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आपका आकर्षण बढ़ेगा, जिस कारण कुछ लोग आपसे दोस्ती करेंगे। विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आपको प्राप्त हो सकते हैं। इस समय मेष राशि वालों को घर, समाज, कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपकी शान भी इस समय बढ़ सकती हैं। मेष राशि वालों को करियर में नई-नई तरह की संभावनाएं मिलेंगी और आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं। 

Rahu Gochar 2026: साल 2026 में आपके लिए कैसी रहेगी राहु की चाल, जानें अपनी राशि का हाल

Laxmi Narayan Raj Yog in december 2025 these zodiac will get money and success in career
वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि के लोगों को हर क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आप दोनों के बीच प्रेम का संचार होगा। संगीत, रचनात्मक कार्य से लेकर लेखन क्षेत्र में मान बढ़ेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार वालों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश में अच्छे रिजल्ट की पूरी संभावनाएं हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

Mulank 5 Love Life: पार्टनर के साथ एडवेंचर चाहते हैं मूलांक 5 के लोग, रिलेशनशिप में नहीं पसंद रोक-टोक
2026 Lucky Mulank: इन मूलांक के जातकों के लिए लकी रहेगा साल 2026, चमक उठेगी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
Laxmi Narayan Raj Yog in december 2025 these zodiac will get money and success in career
आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मार्केट में अटका धन मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों को धन कमाने के नए मौके मिलेंगे। आपकी आय में तेजी से वृद्धि होगी, जिस कारण आप वाहन, घर या कोई सोना-चांदी खरीदेंगे। कई नई आर्थिक संभावनाएं भी सामने आएंगी। कई दिशाओं में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मार्केट में अटका धन मिल सकता है।
 



 

Ketu Gochar 2026: केतु गोचर का 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव ? जानें किसे होगा लाभ और किसकी बढ़ेगी समस्या

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed