Mars Sun Conjunction Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और मंगल को दो बेहद प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। इन दोनों ग्रहों का असर केवल व्यक्ति के जीवन ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया की घटनाओं पर भी देखने को मिलता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य-मंगल की युति जहां कुछ जातकों को मान-सम्मान, साहस और सफलता दिलाती है, वहीं कुछ लोगों के लिए यह युति समस्याएं भी बढ़ा सकती है। वर्तमान समय में सूर्य और मंगल दोनों ही धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। धनु राशि में इन ग्रहों की युति से कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।
Mars Sun Conjunction: धनु में सूर्य-मंगल की युति, इन राशियों को नौकरी-बिजनेस में आ सकती हैं समस्याएं
Mars Sun Conjunction Horoscope: ज्योतिषियों के मुताबिक, सूर्य-मंगल की युति जहां कुछ जातकों को मान-सम्मान, साहस और सफलता दिलाती है, वहीं कुछ लोगों के लिए यह युति समस्याएं भी बढ़ा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
सूर्य-मंगल की युति मेष राशि वालों की समस्याएं बढ़ा सकती हैं। आपको करियर-कारोबार से जुड़े कार्यों को पूरा करने में समस्याएं आएंगी। घर में किसी बात का तनाव आपके व्यवहार को प्रभावित कर सकता है। प्रेम विवाह के लिए कई तरह की बाधाएं झेलनी पड़ सकती हैं। हालांकि, इस समय व्यापार में आपको पार्टनरशिप करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान होने की आशंका है। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें। इस समय कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों और सहकर्मियों से तालमेल बैठने में दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि, इस समय मेष राशि वालों को अध्ययन में परेशानियां आएंगी।
Vastu Tips For Mor Pankh: घर की इन जगहों पर रखें मोर पंख, बनी रहेगी सुख-समृद्धि और खुशहाली
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को काम में सावधानी रखनी चाहिए। धन की कमी होने के कारण भौतिक सुख प्रभावित होगा। लक्ष्य पूरा होंगे लेकिन मार्ग अधिक कठिनाइयों भरा होने वाला है। धन का लेनदेन आपको अलर्ट होकर करना होगा। इस समय आप जिस कार्य की सिद्धि के लिए प्रयास करेंगे, इसमें अत्यधिक परिश्रम करना होगा। अधिकांश समय परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। यह समय कुल मिलाकर आपके लिए कष्टकारी हो सकता है।
Mulank 5 Love Life: पार्टनर के साथ एडवेंचर चाहते हैं मूलांक 5 के लोग, रिलेशनशिप में नहीं पसंद रोक-टोक
2026 Lucky Mulank: इन मूलांक के जातकों के लिए लकी रहेगा साल 2026, चमक उठेगी किस्मत
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए समय कार्यक्षेत्र में चुनौतियों से भरा होगा। किसी भी काम को पूरा करने में सामान्य से ज्यादा मेहनत लग सकती हैं। निवेश को लेकर समस्याएं आएंगी। इसलिए व्यापार से जुड़े कार्य अनुभवी की सहायता से करें। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उन लोगों से बहुत सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। इस समय कन्या राशि वालों का बना-बनाया काम बिगड़ने की आशंका हो सकती हैं, क्योंकि विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रमोशन के लिए अभी और धैर्यवान बने रहना होगा। सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा।
Ketu Gochar 2026: जनवरी में केतु इन राशि वालों को देंगे अच्छे रिजल्ट, शुरू होगा इनका गोल्डन टाइम
Ketu Gochar 2026: केतु गोचर का 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव ? जानें किसे होगा लाभ और किसकी बढ़ेगी समस्या
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।