कन्या राशि लाल किताब वार्षिक राशिफल वर्ष 2026
वर्ष 2026 कन्या राशि वालों के लिए प्रगति, संतुलन और नए अवसरों से भरा रहेगा। यदि शनि और केतु की ऊर्जा पर संयम रखा जाए तो यह साल आपके लिए कई मायनों में बेहद अनुकूल साबित होगा। गुरु का साथ जीवन में स्थिरता, सुख और मानसिक शांति लाएगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी बहुत चुनौतियाँ अवश्य आएंगी, लेकिन राहु के प्रभाव से वे रुकावटें आसानी से दूर होती चली जाएँगी। लाल किताब के सरल उपाय अपनाने पर यह वर्ष अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
कन्या राशि आपके भविष्यफल का आधार निम्नलिखित 4 ग्रहों की स्थिति है:
शनि: सप्तम भाव में गोचर।
बृहस्पति (गुरु): दशम, एकादश और द्वादश भाव में गोचर।
राहु: षष्ठम भाव में गोचर।
केतु: द्वादश भाव में गोचर।
2 of 7
लाल किताब राशिफल 2026
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि लाल किताब नौकरी, व्यवसाय और शिक्षा नौकरी
नौकरी: छठे भाव का राहु नौकरी में सकारात्मक परिणाम देगा और शत्रुओं को परास्त करने का काम करेगा। इसके बाद जून में बृहस्पति का जब एकादश यानी आय के भाव में गोचर होगा तब वह वेतनवृद्धि में सहयोग करेगा। हो सकता है कि प्रमोशन भी मिले। हालांकि आपको पूरे साल सप्तम के शनि और 12वें भाव के केतु से सतर्क रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि यह आपकी वाणी को खराब कर सकते हैं।
व्यवसाय: साझेदारी के व्यापार में सप्तम भाव के शनि के कारण मुनाफे की कोई गारंटी नहीं, लेकिन दशम भाव का बृहस्पति कार्यक्षेत्र में सहयोग करेगा और 11वें भाव का बृहस्पति मुनाफा बढ़ाने का कार्य। यदि आप विदेश से जुडा कोई कारोबार कर रहे हैं तो केतु के कारण तगड़ा मुनाफा हो सकता है। बृहस्पति के उपाय करने से व्यापार में लाभ होगा।
शिक्षा: वर्ष की शुरुआत से लेकर जून तक पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रखने की जरूरत है। इसके बाद एकादश भाव में जब बृहस्पति का गोचर होगा तो अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना प्रबल है। आपको माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाते रहना चाहिए।
3 of 7
लाल किताब राशिफल 2026
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और निवेश आय की स्थिति:
आर्थिक स्थिति: यदि आप अभी से बचत करते हैं और जून तक किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेते हैं तो जून से 11वें भाव का बृहस्पति और छठे भाव का राहु आपके आर्थिक हालात बेहतर कर सकते हैं। हो सकता है कि आपको आय के कई अन्य सोर्स मिलने लगे। यह साल कर्ज से मुक्ति का साल है।
निवेश: आपको शेयर बाजार या सट्टा बाजार में सोच समझकर निवेश करना होगा अन्यथा नुकसान उठा सकते हैं। बेहतर होगा कि आप चांदी या सोने में निवेश करें।
4 of 7
लाल किताब राशिफल 2026
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि परिवार, रिश्ते, संतान और लव लाइफ परिवार
दशभ भाव के बृहस्पति और सप्तम भाव के शनि के चलते घर परिवार में थोड़ी बहुत परेशानी खड़ी हो सकती है परंतु यदि आप खुद घर परिवार में सुख-शांति का माहौल चाहते हैं तो आपको ही अपने व्यवहार को बदलना होगा। आपके इस प्रयास में बृहस्पति देव मदद करेंगे। जून से सब कुछ अच्छा होने लगेगा।
दांपत्य जीवन: सप्तम के शनि के कारण वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहुत परेशानी खड़ी हो सकती है लेकिन आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा और उसके प्रति संवेदनशील बना रहना होगा। मई के बाद गुरु की दृष्टि से हालात बेहतर होंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं।
संतान: बृहस्पति देव जब जून से एकादश भाव में गोचर करेंगे तब संतान के प्रति आपकी चिंताएं दूर होगी। जून तक आपको संतान की सेहत और करियर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव लाइफ: मई के अंत तक अपने संबंधों को संभालकर रखें अन्यथा परेशानी खड़ी हो सकती है। मई के बाद एकादश भाव के बृहस्पति की दृष्टि 5वें भाव पर होने से लव लाइफ में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। इस वर्ष आप विवाह करने का प्लान बना सकते हैं।
5 of 7
लाल किताब राशिफल 2026
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि लाल किताब स्वास्थ्य
सेहत: छठे भाव का राहु पूरे वर्ष आपकी सेहत का ध्यान रखेगा लेकिन हालांकि राहु यदि कुंडली में अशुभ हो रहा है तो संक्रमण रोग या कोई गुप्त बीमारी हो सकती है लेकिन द्वादश भाव का बृहस्पति यह रोग दूर कर देगा।
सलाह: आपको खानपान में विशेष सावधानी बरतना होगी और नियमित रूप से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना होगा।