फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singh Lal Kitab Prediction 2026: सिंह राशि के लिए कठिन राहु-शनि, पर गुरु खोलेगा सफलता का मार्ग

Thu, 01 Jan 2026 06:23 AM IST
श्वेता सिंह शैली प्रकाश
शैली प्रकाश Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 01 Jan 2026 06:23 AM IST
सार

Singh Rashi Horoscope 2026: वर्ष 2026 सिंह राशि वालों के लिए चुनौतियों और अवसरों का मिश्रण रहेगा। राहु और शनि कुछ कठिनाइयाँ देंगे, लेकिन बृहस्पति सुख, शांति और समाधान प्रदान करेगा। लाल किताब के उपाय अपनाने से दांपत्य, करियर और जीवन के सभी क्षेत्रों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

विज्ञापन
Lal Kitab Leo Singh Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

सिंह राशि लाल किताब वार्षिक राशिफल वर्ष 2026


वर्ष 2026 सिंह राशि जातकों के लिए मिश्रित परिणामों से भरा हुआ साबित हो सकता है। राहु के कारण दांपत्य जीवन में उतार–चढ़ाव और शनि के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि आपके कर्म सही दिशा में हैं, तो बृहस्पति पूरे वर्ष आपका संरक्षक बनकर साथ देगा। कठिन परिस्थितियों से उबारते हुए समाधान भी प्रदान करेगा। गुरु का शुभ प्रभाव आपको सुख, शांति और समृद्धि दिलाने वाला रहेगा। बस राहु और केतु के सरल लाल किताब उपाय अपनाने से वर्ष का हर पहलू बेहतर और अनुकूल बन सकता है।

सिंह राशि का भविष्यफल मुख्यतः इन चार ग्रहों की स्थिति पर आधारित है:
शनि: अष्टम भाव में गोचर
बृहस्पति (गुरु): एकादश, द्वादश और प्रथम भाव में गोचर
राहु: सप्तम भाव में गोचर
केतु: प्रथम भाव में गोचर

Lal Kitab Leo Singh Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

सिंह राशि लाल किताब नौकरी, व्यवसाय और शिक्षा

नौकरी: एकादश भाव के गुरु और अष्टम भाव के शनि का फल मिलाजुला रह सकता है। मई के अंत तक बृहस्पति के कारण आय में लगातार वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी जो आपके कद को बढ़ाएगी। अष्टम का शनि भी नौकरी के हालात ठीक ठाक रखेगा। मई के बाद 12वें गुरु और 7वें राहु के कारण नौकरी में सतर्क रहने की जरूरत है। शनि की दूसरे भाव पर दृष्टि के कारण वाणी पर संयम रखें, अन्यथा व्यर्थ के विवादों में फंस सकते हैं।

व्यवसाय: सातवें भाव के राहु के कारण के कारण साझेदारी के व्यापार में गलतफहमियां निर्मित हो सकती है। इसके चलते चुनौतियां खड़ी होगी। हालांकि 8वें शनि की दशम भाव पर दृष्टि के कारण कारोबार में सुधार होगा और आपको मुनाफा होगा। आय भाव का बृहस्पति भी सहयोग करेगा। बाद में 12वें भाव का बृहस्पति विदेश से लाभ दिला सकता है। हालांकि ये खर्चे बढ़ा सकता है लेकिन शत्रुओं से मुक्ति दिलाएगा।

शिक्षा: वर्ष की शुरुआत में 11वें भाव में गुरु गोचर शुभ है। यह पंचम भाव पर दृष्टि डाल रहा है जो शिक्षा में लाभ दिला सकता है। यदि आप पढ़ाई पर ही फोकस रखते हैं तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। रोकने की क्षमता शनि के पास है जिसकी दसवीं दृष्टि पंचम भाव पर है। इसके लिए गुरु के उपाय जरूर करें।

Lal Kitab Leo Singh Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

सिंह राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और निवेश 

आय की स्थिति:
आय भाव में स्थिति मिथुन राशि का बृहस्पति आपके आर्थिक हालात को मजबूत करेगा। यही बृहस्पति जब जून में 12वें भाव में गोचर करेगा तो खूब खर्चा भी करा सकता है। दूसरी ओर अष्टम भाव के शनि की दूसरे भाव पर दृष्टि है जो कि धन का भाव है। यदि शनि को शुभ बनाकर रखा तो  पूरे वर्ष आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

निवेश: लाल किताब के अनुसार आपको इस वर्ष मकान बनाने या खरीदने से बचना होगा और शेयर बाजार में भी सोच-समझकर निवेश करना होगा। बेहतर होगा कि आप भूमि या प्लॉट में निवेश करें या फिर चांदी खरीद लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lal Kitab Leo Singh Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

सिंह राशि परिवार, रिश्ते, संतान और लव लाइफ 

परिवार:
7वें भाव का राहु और पहले भाव के केतु के साथ ही अष्टम भाव के शनि के कार घर परिवार में नकारात्मक हालात रह सकते हैं। जीवनसाथी से वाद विवाद और भाई-बहनों से झगड़ा करने पर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेहतर होगा की आप अपनी वाणी पर लगाम लगाएं और संयम समझदारी से काम लें। विनम्र और संयमित बने रहें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे परिवार को संकट झेलना पड़े। व्यसन से दूर रहें।

दांपत्य जीवन: छाया ग्रह राहु सप्तम भाव में हैं जिसके चलते दांपत्य जीवन में परेशानी खड़ी होने की पूरी संभावना है लेकिन एकादश भाव के बृहस्पति की मई तक सप्तम भाव में दृष्टि रहेगी तब तक दांपत्य जीवन में कोई बड़ी परेशानी खड़ी नहीं होगी लेकिन उसके बाद आपको अक्टूबर तक सावधानी से व्यवहार करना होगा। जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। फिर अक्टूबर में प्रथम भाव का गुरु दांपत्य जीवन को सुखमय बनाएगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रबल योग बनेंगे।
 
संतान: एकादश भाव के बृहस्पति की दृष्टि 5वें भाव पर रहने से संतान संबंधी परेशानी दूर होगी। संतान की सेहत और करियर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हालांकि जून के बाद आप संतान पर ध्यान दें और उसके प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें।

लव लाइफ: एकादश भाव के बृहस्पति की दृष्टि 5वें भाव पर होने से लव लाइफ में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। इस वर्ष आप विवाह करने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि जून से अक्तूबर के बीच राहु-केतु और शनि के कारण थोड़ी बहुत भ्रम और संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। इसलिए सतर्क रहें और समझदारी का परिचय दें।

विज्ञापन
Lal Kitab Leo Singh Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

सिंह राशि लाल किताब स्वास्थ्य 

सेहत: अष्टम भाव का शनि और बारहवें भाव का बृहस्पति सेहत बिगाड़ सकता है। पाचन संबंधी समस्याएं, जोड़ों और दांतों के रोग हो सकते हैं। कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। हालांकि बाद में हालात बेहतर होने लगेंगे।

सलाह: आपको अपने भोजन का चयन करना होगा यानी डॉक्टर की सलाह से अपने डाइट चार्ट बनाएं खानपान नियंत्रण करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed