फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Lal Kitab Prediction 2026: शनि का प्रभाव देगा उन्नति, राहु-केतु का कष्ट घटेगा

Thu, 01 Jan 2026 06:35 AM IST
श्वेता सिंह शैली प्रकाश
शैली प्रकाश Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 01 Jan 2026 06:35 AM IST
सार

Makar Rashi Horoscope 2026: वर्ष 2026 मकर राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम ला सकता है। शनि तृतीय भाव में पराक्रम बढ़ाएगा, जबकि राहु-केतु के दोष से सावधानी जरूरी होगी। गुरु का गोचर स्थितियों में सुधार लाएगा।

विज्ञापन
Lal Kitab Capricorn Makar Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

मकर राशि लाल किताब वार्षिक राशिफल 2026


वर्ष 2026 मकर राशि वालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। यदि आप द्वितीय भाव के राहु और अष्टम भाव के केतु के नकारात्मक प्रभावों से बचकर सही दिशा में प्रयास करते हैं, तो वर्ष बेहतर साबित हो सकता है। छठे भाव से निकलकर गुरु के सातवें भाव में गोचर करने से परिस्थितियों में सुधार आएगा। तीसरे भाव का शनि आपके पराक्रम को बल देगा और कड़ी मेहनत का फल सुनिश्चित करेगा। वर्ष 2026 में मकर राशि के जातक अपनी कर्मठता और लगन से कई क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं, बशर्ते वे ग्रहीय चुनौतियों का सामना सूझबूझ से करें।
मकर राशि आपके भविष्यफल का आधार निम्नलिखित 4 ग्रहों की स्थिति है:
शनि: तृतीय भाव में।
बृहस्पति (गुरु): षष्टम, सप्तम और अष्टम में गोचर।
राहु: दूसरे भाव में गोचर।
केतु: अष्टम भाव में गोचर।

Lal Kitab Capricorn Makar Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

मकर राशि लाल किताब: नौकरी, व्यवसाय और शिक्षा 
नौकरी: वर्ष की शुरुआत में छठे भाव का बृहस्पति आपके कामकाजी जीवन में अत्यधिक कार्यभार और बड़ी जिम्मेदारियां लेकर आएगा। यह समय आपकी परीक्षा लेगा, लेकिन आपकी कड़ी मेहनत और लगन से आप कार्यस्थल पर अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। जून से स्थिति में बड़ा सुधार आएगा जब सातवें भाव का गुरु और तीसरे भाव का शनि मिलकर आपको अनुकूल परिणाम देंगे। करियर के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्राएं बेहद लाभदायक साबित होंगी। हालांकि, छठे गुरु और दूसरे राहु के कारण आपके गुप्त शत्रु सक्रिय रह सकते हैं, पर तीसरे भाव में बलवान शनि आपके साहस को बढ़ाएगा और उन्हें पराजित करने की शक्ति देगा।
व्यवसाय : व्यावसायिक मोर्चे पर, सातवें भाव का बृहस्पति एक शुभ योग बन रहा है। इस गोचर के कारण आपको अपने व्यापारिक साझेदारों से पूर्ण सहयोग मिलेगा, और वर्ष के दौरान नई तथा अत्यधिक लाभदायक साझेदारियां शुरू हो सकती हैं। सफलता भले ही थोड़ी विलम्ब से मिले, लेकिन वह स्थाई और दीर्घकालिक होगी, जिससे आपके व्यापार की नींव मजबूत होगी।
शिक्षा: तीसरे भाव के शनि की दृष्टि के कारण शिक्षा के मार्ग में कुछ रुकावट या विलम्ब आ सकते हैं। सफलता पाने के लिए आपको अपनी पढ़ाई के प्रति अत्यधिक गंभीर और समर्पित रहना होगा। छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इस नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए आपको प्रतिदिन माथे पर हल्दी का तिलक लगाना चाहिए।

Lal Kitab Capricorn Makar Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

मकर राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और निवेश 
आर्थिक स्थिति:
आर्थिक स्थिरता और सुधार जून से दिखाई देना शुरू होगा, जब गुरु सातवें भाव में प्रवेश करेंगे। अक्टूबर तक आठवें भाव का गुरु आपको अप्रत्याशित स्रोतों से लाभ देगा, जैसे कि पैतृक संपत्ति, बीमा या अचानक धन लाभ। हालांकि, यही गोचर साथ ही फालतू के खर्च भी बढ़ाएगा, जिससे बचत करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। धन भाव (दूसरे भाव) में राहु होने के कारण लाभ और हानि दोनों की स्थिति बनी रहेगी। लाल किताब की स्पष्ट चेतावनी है कि यदि आप अपने परिवार और धन संपत्ति पर उचित ध्यान नहीं देंगे, तो बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको जून से पहले ही खर्चों पर नियंत्रण रखते हुए धन संचय की आदत डालनी होगी और राहु-केतु के उपाय अवश्य करना होंगे।
निवेश : वर्ष 2026 में मकर राशि के जातकों को चांदी में निवेश करना बहुत शुभ फल देगा। इसके अलावा, कोई फ्लैट या प्रॉपर्टी खरीदना भी आपके लिए लाभदायक और दीर्घकालिक साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lal Kitab Capricorn Makar Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

मकर राशि परिवार, रिश्ते, संतान और लव लाइफ
परिवार:
दूसरे भाव का राहु और आठवें भाव का केतु मिलकर पारिवारिक जीवन में भ्रम, मतभेद और कलह का माहौल बना सकते हैं। आपकी वाणी में कठोरता या अहंकार का भाव आ सकता है, जिससे रिश्ते प्रभावित होंगे। कुछ जातकों को काम के सिलसिले में परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। तीसरे भाव का शनि छोटे भाई-बहनों से संबंधित मामलों में आपकी जिम्मेदारी बढ़ाएगा। इन चुनौतियों से निपटने के लिए आपको अपने परिवार के प्रति संवेदनशील और समझदार बने रहना होगा और बृहस्पति के उपाय करना बहुत लाभदायक होगा।
दांपत्य जीवन: जून से अक्टूबर का समय दांपत्य जीवन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह अवधि विवाह और दांपत्य जीवन में अभूतपूर्व मधुरता लाएगी। अविवाहितों के विवाह के प्रबल योग बनेंगे, और विवाहितों के आपसी समझ और खुशहाली में वृद्धि होगी।
संतान: तीसरे शनि की पंचम भाव पर दृष्टि के चलते संतान या उनकी शिक्षा से जुड़े मामलों में आप अत्यधिक जिम्मेदारी महसूस करेंगे। आपको उनकी जरूरतों और भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना पड़ सकता है।\
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में गंभीरता और सतर्कता की जरूरत रहेगी, जिसका कारण तीसरे शनि की पंचम भाव पर दृष्टि है। प्रेम संबंधों को सफल बनाने के लिए ईमानदारी, समर्पण और स्थिरता बनाए रखना आवश्यक होगा।

विज्ञापन
Lal Kitab Capricorn Makar Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

मकर राशि लाल किताब स्वास्थ्य  
सेहत:
आठवें गुरु और दूसरे राहु के कारण स्वास्थ्य संबंधी बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है, विशेषकर पेट या लिवर संबंधी समस्याओं के प्रति सतर्क रहें। आठवें केतु के प्रभाव से आपको वाहन चलाते समय या जोखिम भरे कार्यों में दुर्घटनाओं से बचाव पर विशेष ध्यान देना होगा।
सलाह: स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और सुबह जल्दी उठकर कसरत करना या पैदल चलना अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed