फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanu Lal Kitab Prediction 2026: धनु राशि वालों को गुरु देंगे तरक्की,राहु कर सकता है भ्रमित

Thu, 01 Jan 2026 06:34 AM IST
श्वेता सिंह शैली प्रकाश
शैली प्रकाश Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 01 Jan 2026 06:34 AM IST
सार

Dhanu Rashi Horoscope: धनु राशि 2026 लाल किताब के अनुसार यह वर्ष परिवर्तन और अवसरों से भरा रहेगा। चतुर्थ भाव के शनि को नियंत्रित करने पर करियर, परिवार और भाग्य में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जानें गुरु, राहु और केतु के गोचर का विस्तृत प्रभाव।

विज्ञापन
Lal Kitab Sagittarius Dhanu Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

धनु राशि लाल किताब वार्षिक राशिफल 2026


लाल किताब के अनुसार, वर्ष 2026 धनु राशि के जातकों के लिए एक परिवर्तनकारी वर्ष साबित होगा। यदि आप चतुर्थ भाव में स्थित शनि की चुनौतियों को सफलतापूर्वक संभाल लेते हैं, तो यह पूरा साल आपके लिए शानदार और मजबूत साबित होगा। बाकी सभी ग्रहों की स्थितियां जैसे खासकर पराक्रमी राहु, धर्मी केतु और बृहस्पति आपके पक्ष में हैं। लाल किताब के अनुसार धनु राशि का भविष्यफल जानते हैं विस्तार से।
धनु राशि आपके भविष्यफल का आधार निम्नलिखित 4 ग्रहों की स्थिति है: (Lal kitab Sagittarius grah gochar 2026):-
शनि: चतुर्थ भाव में।
बृहस्पति (गुरु): सप्तम, अष्टम और नवम में गोचर।
राहु: तृतीया भाव में गोचर।
केतु: नवम भाव में गोचर।

Lal Kitab Sagittarius Dhanu Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

धनु  राशि लाल किताब नौकरी, व्यवसाय और शिक्षा 
नौकरी: नवम भाव में गुरु की उपस्थिति और छठे भाव के शनि से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। प्रमोशन या इंक्रीमेंट की संभावना प्रबल है। दशम भाव में बृहस्पति, पंचम भाव में राहु और एकादश भाव में केतु का गोचर थोड़ी बहुत कठिनाई पैदा कर सकते हैं, लेकिन स्थिरता बनी रहेगी। यदि कर्म अच्छे हैं तो छठे भाव का शनि आपको आपके सभी शत्रुओं से मुक्ति दिला देगा। 
व्यवसाय: जून तक व्यापार में कड़ी मेहनत से काम करना होगा तभी बेहतर मुनाफा कमा सकेंगे। जून के बाद काम में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए पहले से योजना बनाकर कार्य को पूरा करने का चार्ट बनाएं। शनि सभी बाधाओं को दूर करेगा।
शिक्षा: छात्रों के लिए जून तक का समय शानदार है। इसके बाद पंचम भाव का राहु पढ़ाई में ब्रेक लगा सकता है, इसलिए अभी से ही कड़ी मेहनत और फोकस करना शुरू कर दें। छात्रों को माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए, और रोगियों को मंदिर में शहद का दान करना चाहिए।

Lal Kitab Sagittarius Dhanu Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

धनु  राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और निवेश
आय की स्थिति: नवम और एकादश भाव का बृहस्पति पूरे वर्ष आपकी इनकम को बेहतर बनाकर रखेगा और धन की कमी नहीं आने देगा। पूरे वर्ष आर्थिक हालात बेहतर रहेंगे। हालांकि लापरवाही और टालमटोल से बचें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनावश्यक ऋण लेने से बचें और आचरण को अच्छा बनाए रखें।
निवेश: मकान या चांदी में निवेश करना शुभ रहेगा। भूमि खरीदना भी अच्छा है, लेकिन मकान को प्राथमिकता दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lal Kitab Sagittarius Dhanu Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

धनु  राशि परिवार, रिश्ते, संतान और लव लाइफ 
परिवार: गुरु के कारण घर परिवार में सुख, शांति और मांगलिक कार्य का योग है। धार्मिक यात्राएं भी संभव हैं। बृहस्पति के कारण पूरे वर्ष घर में अच्छा माहौल रहेगा। हालांकि यदि कोई परेशानी आई तो वह पंचम के राहु और छठे भाव के शनि के कारण आ सकती है। दोनों का उपाय करें।
दांपत्य जीवन: बृहस्पति गोचर के कारण दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी, जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे।  
संतान: पंचम में राहु की स्थिति के कारण संतान को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। संतान को लेकर चिंता और जिम्मेदारी बढ़ेगी। हालांकि, गुरु की शुभ दृष्टि से हालात आपके पक्ष में रहेंगे। राहु के मंदे कार्यों से दूर रहकर संतान पर ध्यान दें।
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में रहने वालों के लिए यह वर्ष चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि आप समझदारी से काम लें। अपनी वाणी पर संयम रखते हुए सतर्क और सावधान रहें।  

विज्ञापन
Lal Kitab Sagittarius Dhanu Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

धनु  राशि लाल किताब  स्वास्थ्य  
सेहत:
छठे भाव में शनि की स्थिति के कारण आपको पीठ दर्द, फेफड़ों और पेट संबंधी कोई समस्या हो सकती है। शनि के शुभ होने पर आप रोग से दूर रह सकते हैं।
सलाह: यदि आपको किसी भी प्रकार का रोग है तो मंदिर में शहद का दान करें। नियमित कसरत करें और प्रदूषण से बचने के उपाय  करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed