फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kark Lal Kitab Prediction 2026: कर्क राशि वालों के लिए शनि–राहु का खास संदेश, जानें कब रहना होगा सावधान

Thu, 01 Jan 2026 06:21 AM IST
श्वेता सिंह शैली प्रकाश
शैली प्रकाश Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 01 Jan 2026 06:21 AM IST
सार

Kark Rashi Lal Kitab 2026: वर्ष 2026 कर्क राशि वालों के लिए करियर, धन और प्रतिष्ठा में उन्नति का वर्ष रहेगा। शनि, गुरु, राहु और केतु की अनुकूल स्थिति जीवन में अप्रत्याशित सफलता दिला सकती है। लाल किताब के उपाय अपनाने से यह वर्ष और अधिक शुभ परिणाम देगा।

विज्ञापन
Lal Kitab Cancer Kark Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

कर्क राशिलाल किताब वार्षिक राशिफल 2026 


वर्ष 2026 कर्क राशि जातकों के लिए बेहद प्रभावशाली और प्रगतिकारक साबित हो सकता है। इस साल शनि के कर्मशील प्रभाव और गुरु के ज्ञान-धनवर्धक आशीर्वाद से करियर में अचानक तरक्की, मान-सम्मान में वृद्धि और आर्थिक स्तर मजबूत होने की संभावनाएँ प्रबल रहेंगी। यदि आप अपने कर्म और आचरण को संतुलित रखते हुए लाल किताब के सरल उपाय अपनाते हैं, तो यह वर्ष आपके लिए बेहद शुभ और उपलब्धियों से भरा साबित हो सकता है।
कर्क राशि का भविष्यफल मुख्यतः इन चार ग्रहों की स्थिति पर आधारित है:

  • शनि: नवम भाव में गोचर
  • बृहस्पति (गुरु): द्वादश, प्रथम और द्वितीय भाव में गोचर
  • राहु: अष्टम भाव में गोचर
  • केतु: द्वितीय भाव में गोचर
Lal Kitab Cancer Kark Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

कर्क राशि लाल किताब नौकरी, व्यवसाय और शिक्षा 
नौकरी:
9वें भाव में शनि की दृष्टि 6ठे (शत्रु), 3रे (पराक्रम) और 11वें (आय) भाव पर होगी। शनि के शुभ प्रभाव के चलते नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होंगी और इंक्रीमेंट या प्रमोशन के प्रबल योग बनेंगे। हालांकि आपको नौकरी में सतर्कता हर कार्य जांच परख कर और छानबीन कर करना होगा। गुरु और शनि दोनों की दृष्टि के कारण शत्रु परास्त होंगे और आपको उनसे मुक्ति मिलेगी। सफलता के लिए आपको हर कार्य जाँच-परख कर और छानबीन करके ही करना होगा।

व्यवसाय: 9वें शनि के कारण आपको अपने कारोबार के सिलसिले में यात्राएं करना पड़ सकती है जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। वर्ष की शुरुआत से से लेकर वर्ष के मध्य अर्थात जून तक 12वें भाव का बृहस्पति भी आपको सहयोग करता रहेगा। यह गोचर कोई बड़ा सौदा करवा सकता है। 

शिक्षा: 12वें भाव में गुरु का शुरुआती गोचर जून तक औसत परिणाम देगा। यह अनावश्यक खर्चा और यात्रा करवा सकता है जो कि पढ़ाई में बाधा उत्पन्न करेगा। इसके लिए अभी से तैयार रहें और व्यर्थ की यात्राओं के बजाए पढ़ाई पर ही फोकस करेंगे तो फिर जून से बृहस्पति का प्रथम भाव में गोचर प्रारंभ होगा जो आपके ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि करेगे जिसके चलते अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

Lal Kitab Cancer Kark Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

कर्क राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और निवेश 
आय की स्थिति: 9वें शनि की आय भाव पर दृष्टि और बाद में गुरु के लग्न में गोचर से आय के स्रोत बरकरार रहेंगे। 12वें गुरु के कारण शुरुआती खर्चों होंगे इसके बाद जून के बाद आय में बढ़ोतरी होगी। मेहनत ही आपकी आय का मुख्य स्रोत होगी। हालांकि अष्टम भाव का राहु अचानक से पैतृक संपत्ति से लाभ दे सकता है।

निवेश: लाल किताब की सलाह है कि आपको मकान में निवेश करना चाहिए। नया मकान खरीदना इस वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। यदि यह नहीं खरीद सकते हैं तो हीरा खरीद लें। हालांकि शेयर बाजार की दृष्टि से यह वर्ष जोखिम भरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lal Kitab Cancer Kark Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

कर्क राशि परिवार, रिश्ते, संतान और लव लाइफ 
परिवार:
कुटुंब के 2रे भाव में केतु और अचानक से लाभ हानि देने वाले अष्टम भाव में राहु के गोचर के कारण पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है और ससुराल पक्ष से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इस वर्ष आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। सोच समझकर बोलें और धन का सदुपयोग करें।

दांपत्य जीवन: वर्ष की शुरुआत से मई तक दांपत्य जीवन औसत रहेगा। जून से जब बृहस्पति का प्रथम भाव में गोचर होगा तब वह 7वें (दांपत्य) भाव पर सीधी दृष्टि डालेगा, जिससे दांपत्य जीवन की सभी बाधाएं दूर होगी और जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ बनेंगे। यदि आप अविवाहित है तो विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं। 
 
संतान: संतान को लेकर जो चिंताएं थीं वे इस वर्ष दूर होगी। बृहस्पति के कारण संतान के कष्टों का समाधान होगा। हालांकि आपको उसके करियर पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी।

लव लाइफ: वर्ष के शुरुआती समय में प्रेम संबंधों को लेकर समय औसत रहेगा। हालांकि बृहस्पति का गोचर प्रेम संबंधों में कोई अधिक समस्या उत्पन्न नहीं करेगा। प्रथम भाव का बृहस्पति विवाह के योग भी बनाएगा।

विज्ञापन
Lal Kitab Cancer Kark Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

कर्क राशि लाल किताब स्वास्थ्य  
सेहत:
शनि का नवम भाव में होना पुराने रोगों से मुक्त होने का समय है। हालांकि 8वें राहु के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। किसी भी प्रकार की चोट लग सकती है।

सलाह: शराब का सेवन करने से बचें, क्योंकि नवम भाव का शनि अच्छे फल दे सकता है। अन्यथा शनि का शुभ फल नहीं मिलेगा। राहु के कारण कोई गंभीर रोग भी हो सकता है इसलिए तामसिक भोजन से दूर रहें और नियमित रूप से पैदल चलने की आदत डालें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed