फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mithun Lal Kitab Prediction 2026: मिथुन राशि के लिए राहु करेगा परेशानियां दूर, शनि–बृहस्पति करेंगे धनवर्षा

Thu, 01 Jan 2026 06:21 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 01 Jan 2026 06:21 AM IST
सार

Mithun Rashi Horoscope 2026: मिथुन राशि 2026 का लाल किताब वार्षिक राशिफल: शनि और बृहस्पति लाएंगे सफलता व धन, राहु हटा देगा संकट, जानें पूरी भविष्यवाणी।

विज्ञापन
Lal Kitab Gemini Mithun Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि लाल किताब वार्षिक राशिफल 2026


वर्ष 2026 मिथुन राशि के जातकों के लिए निर्णायक और प्रगति से भरा रहने वाला है। इस वर्ष शनि (कर्मफल) और गुरु (बृहस्पति – ज्ञान एवं समृद्धि) दोनों ही आपकी कुंडली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके कारण करियर में नई उपलब्धियां, मान-सम्मान, और आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप लाल किताब के बताए गए उपायों का पालन करेंगे, तो यह वर्ष आपके लिए और भी अधिक शुभ एवं फलदायी साबित हो सकता है।
मिथुन राशि का 2026 का राशिफल मुख्य रूप से इन ग्रहों की चाल पर निर्भर करेगा:

  • शनि – दशम भाव में गोचर करेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में स्थिरता और सफलता के नए अवसर मिलेंगे।
  • बृहस्पति (गुरु) – प्रथम, द्वितीय और तृतीय भाव से गोचर करेंगे, जो ज्ञान, परिवारिक सुख और आर्थिक समृद्धि में वृद्धि लाएंगे।
  • राहु – नवम भाव में स्थिति में रहेगा, जो संकटों को कम करने और भाग्य में सुधार लाने में सहायक होगा।
  • केतु – तृतीय भाव में गोचर करेंगे, जिससे साहस, संचार क्षमता और नए संपर्कों में वृद्धि होगी।
Lal Kitab Gemini Mithun Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि लाल किताब नौकरी, व्यवसाय और शिक्षा 
नौकरी: दशम भाव का शनि कड़ी मेहनत कराता है यदि आप मेहनत से पीछे नहीं हटते हैं तो ऐसी उन्नति होगी जिसकी आपने कभी कल्पना नहीं की होगी। दूसरे भाव का बृहस्पति वेतनवृद्धि में सहयोग करेगा और बृहस्पति की पंचम दृष्टि से शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।

व्यवसाय: जून में धन भाव का बृहस्पति और कर्म भाव का शनि मिलकर आपको तगड़ा मुनाफा कमाने के योग बना सकते हैं। आपको करना ये है कि सामने खड़े अवसर को चूकना नहीं है। आपको अपने कार्य पर फोकस रखकर अपने व्यवहार और आचरण को भी शुद्ध रखना होगा जिसके कारण बृहस्पति उत्तम फल देगा।

शिक्षा: बृहस्पति के कारण शिक्षा में मन लगेगा और वर्ष की शुरुआत में सफलता भी मिलेगी लेकिन नवम भाव का राहु मन को भटका सकता है। इसलिए माथे पर हल्दी या चंदन का तिलक लगाएं।

Lal Kitab Gemini Mithun Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि लाल किताब आर्थिक स्थिति और निवेश 
आय की स्थिति:
नवम भाव के राहु और तीसरे भाव के केतु के कारण फालतू के खर्चे बढ़ सकते हैं। हालांकि शनि और बृहस्पति के कारण आपकी आय के सोर्स में बढ़ोतरी कई गुना हो सकती है। आपको संपत्ति बढ़ाने के बारे में सोचना चाहिए।

निवेश: आपके लिए गोल्ड में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। हालांकि यदि आप शेयर बाजार में रुचि रखते हैं तो बता दें कि नवम भाव का राहु नुकसान करवा सकता है। इसलिए सोच समझकर रिस्क लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lal Kitab Gemini Mithun Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि परिवार, रिश्ते, संतान और लव लाइफ 
परिवार:
नवम भाव के राहु और तीसरे भाव के केतु के कारण पारिवारिक मामलों में परेशानी आ सकती है। खासकर भाई-बहनों से मनमुटाव बढ़ सकता है। हालांकि दूसरे और तीसरे भाव का बृहस्पति गृहस्थ जीवन में सुख और सुविधाओं के साथ ही शांति स्थापित करने में सहयोग करेगा। 

दांपत्य जीवन: बृहस्पति की सप्तम और पंचम भाव पर दृष्टि से दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लंबी धार्मिक यात्रा के योग भी बनेंगे। यदि विवाह नहीं हुआ है तो विवाह के प्रबल योग हैं।
 
संतान: संतान सुख की मिल सकता है। यदि संतान है तो उसनी पढ़ाई की चिंता करने की जरूरत नहीं, जरूरत है तो उसको सही सलाह देने की और केतु के उपाय करने की। संतान की तरक्की होगी।

लव लाइफ: पंचम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि के चलते प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और दोनों विवाह को लेकर किसी निर्णय पर पहुंचने में सफल होंगे। घर परिवार को साथ लेकर ही कोई फैसला लेंगे तो अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
Lal Kitab Gemini Mithun Rashi 2026 Horoscope Career Finance Health Relationships & Remedies
लाल किताब राशिफल 2026 - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि लाल किताब स्वास्थ्य 
सेहत:
पूरे वर्ष सेहत सामान्य बनी रहेगी। हालांकि राहु-केतु के कारण मानसिक तनाव और पेट संबंधी कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। हालांकि यदि आप  बृहस्पति के उपाय करते हैं तो रोग से दूर रहेंगे और यदि कोई पुराना रोग होगा तो उसमें भी सुधार होगा।

सलाह: हमारी सलाह है कि आप तामसिक भोजन से दूर रहें और थोड़ी बहुत कसरत करते रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed