फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakshmi Narayan Yog 2025: मेष में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Thu, 10 Apr 2025 03:51 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 10 Apr 2025 03:51 PM IST
सार

Lakshmi Narayan Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह अपने विशेष स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इनके आधार पर व्यक्ति को जीवन में सफलता व चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 

विज्ञापन
Lakshmi Narayan Yog 2025 in mesh rashi these three Zodiac Signs will get benefits
Lakshmi Narayan Yog 2025: मेष में बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत - फोटो : adobe

Lakshmi Narayan Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मौजूद सभी ग्रह अपने विशेष स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इनके आधार पर व्यक्ति को जीवन में सफलता व चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान सभी ग्रहों में शुक्र के प्रभाव को अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। बता दें, शुक्र सभी ग्रहों में सबसे शुभ है। उनकी स्थिति से जातक को भौतिक और वैवाहिक सुख की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि वह जब भी गोचर या किसी अन्य ग्रह से युति बनाते हैं, तो इसका व्यापक प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ता है।



ज्योतिषियों के अनुसार एक बार फिर शुक्र संयोग बनाने जा रहे हैं। वह मई माह में बुध के साथ मेष राशि में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण करेंगे। इससे इन तीन राशि वालों को बिजनेस, करियर, वैवाहिक जीवन और निवेश में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही यह समय कुछ नए कार्य के लिए शुभ साबित होगा। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते है...

Lakshmi Narayan Yog 2025 in mesh rashi these three Zodiac Signs will get benefits
वैवाहिक जीवन में चल रही सभी समस्याएं समाप्त होती हुई नजर आएंगी। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
लक्ष्मी नारायण योग आपके लिए कल्याणकारी है। इस संयोग से साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर का अच्छा सहयोग मिलेगा। करियर के क्षेत्र में अच्छा मिलने वाला है। इस राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, जिससे इनके हाथ में कोई बड़ा प्रोजेक्ट या फिर नौकरीपेशा जातकों नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। छोटी यात्राओं का भी संयोग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में चल रही सभी समस्याएं समाप्त होती हुई नजर आएंगी।

Lakshmi Narayan Yog 2025 in mesh rashi these three Zodiac Signs will get benefits
पारिवारिक जीवन में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे, और माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
लक्ष्मी नारायण योग से आपके वेतन में वृद्धि के अच्छे योग बनेंगे। व्यापार से भी अच्छा मुनाफा हासिल किया जाता सकता है। जो लोग अभी नौकरी के क्षेत्र में उतरे है उन्हें पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में अच्छा मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे, और माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakshmi Narayan Yog 2025 in mesh rashi these three Zodiac Signs will get benefits
अगर इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं, तो उसमें आपको कामयाबी हासिल होगी। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
आपके लिए समय शुभ है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आपके जो काम काफी दिनों से रुके हुए वे अब पूरे होंगे।  मानसिक रूप से भी इस राशि के जातकों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अपने बौद्धिक कौशल के माध्यम से आप समाज में एक विशेष स्थान बना सकेंगे। अगर इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं, तो उसमें आपको कामयाबी हासिल होगी। 

Hanuman Janmotsav 2025: 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव, बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए जानें 10 कारगर उपाय
Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन 4 मंत्रों का जाप, मिलेगा अद्भुत फल और बजरंगबली का आशीर्वाद


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed