फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumbh Rashi November: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नवंबर का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल

Sat, 01 Nov 2025 01:30 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 01 Nov 2025 01:30 PM IST
सार

आइए जानते हैं कि कुंभ राशि वालों के करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे कुंभ राशि के जातकों के लिए उपयुक्त उपाय...
 

विज्ञापन
Kumbh rashi masik rashifal november 2025 monthly horoscope november 2025 Aquarius
monthly horoscope november - फोटो : Amar Ujala

Kumbh Rashi November 2025: कुंभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना उत्साह और सकारात्मकता लेकर आएगा। माह की शुरुआत में भाग्य आपका साथ देगा और आपके कार्य योजनानुसार पूरे होंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिससे रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। हालांकि, मध्य समय में कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं, जिनसे आपको धैर्य और समझदारी से निपटना होगा। आइए जानते हैं कि कुंभ राशि वालों के करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है। साथ ही जानेंगे कुंभ राशि के जातकों के लिए उपयुक्त उपाय...


Monthly Horoscope November: नवंबर में धनु और मीन राशि वालों को संभलकर करने होंगे काम, पढ़ें पूरा मासिक राशिफल
करियर
करियर के दृष्टिकोण से नवंबर का आरंभ बेहद शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और उनकी मेहनत को पहचान भी मिलेगी। कार्यस्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा और सहकर्मी भी आपका साथ देंगे। यदि आप किसी समस्या में फंसे थे, तो महीने के दूसरे सप्ताह तक उसका समाधान किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से हो सकता है।

Kumbh rashi masik rashifal november 2025 monthly horoscope november 2025 Aquarius
प्रेम जीवन - फोटो : adobestock

प्रेम जीवन
प्रेम संबंधों के लिए यह महीना मिश्रित रहेगा। माह की शुरुआत में रिश्ते में निकटता बढ़ेगी, लेकिन मध्य भाग में भावनात्मक अस्थिरता आ सकती है। इस दौरान उतावलेपन या दिखावे से बचें, क्योंकि इससे संबंधों में तनाव उत्पन्न हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सामान्य तालमेल बना रहेगा। महीने के अंत तक रिश्तों में फिर से सामंजस्य लौट आएगा।

Kumbh rashi masik rashifal november 2025 monthly horoscope november 2025 Aquarius
स्वास्थ्य - फोटो : adobe stock

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना सामान्य रहेगा, लेकिन कार्यभार और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पर्याप्त नींद और संतुलित आहार पर ध्यान दें। अत्यधिक चिंता या ओवरथिंकिंग से बचें। ध्यान और योग का अभ्यास मानसिक शांति प्रदान करेगा और ऊर्जा का स्तर बढ़ाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh rashi masik rashifal november 2025 monthly horoscope november 2025 Aquarius
आर्थिक स्थिति - फोटो : adobe stock

आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टि से यह महीना मध्यम रहेगा। शुरुआती समय में धन लाभ और स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन मध्य के दौरान अनावश्यक खर्च या निवेश से बचना चाहिए। व्यापारियों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, जिससे आय-व्यय का संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। माह के उत्तरार्ध में स्थिति फिर से बेहतर होगी और रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत हैं।

विज्ञापन
Kumbh rashi masik rashifal november 2025 monthly horoscope november 2025 Aquarius
उपाय - फोटो : adobe stock

उपाय
प्रतिदिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें और ‘बजरंग बाण’ का पाठ करें। इससे आत्मबल बढ़ेगा, नकारात्मकता दूर होगी और आपके सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed