फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी पर राशि के अनुसार लड्डू गोपाल का करें श्रृंगार, जीवन में बन जाएंगे सब काम

Sun, 25 Aug 2024 12:34 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 25 Aug 2024 12:34 PM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 Kanahiya Sringaar According to Zodiac Signs lord Krishna will be give blessing
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : अमर उजाला

Krishna Janmashtami 2024 : जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भक्तजन लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार कर उन्हें भोग लगाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। पुण्यफलों में वृद्धि के लिए पूजा-अर्चना में आराध्य देवता के साथ ग्रहों की प्रसन्नता भी जरूरी है। राशि के स्वामी से सम्बंधित देवी या देवता जातक के लिए विशेष लाभदायक होते हैं और उनकी उपासना से मनचाहा फल भी मिलता है। यदि भक्तजन अपनी राशि के अनुसार वस्त्रों से भगवान का श्रृंगार और पूजन करें तो श्री कृष्ण के साथ-साथ राशि के स्वामी भी प्रसन्न होते हैं वहीं ग्रह-नक्षत्र अनुकूल होकर अशुभ फल में कमी करते हैं व घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास भी होता है।  




 
Krishna Janmashtami 2024 Kanahiya Sringaar According to Zodiac Signs lord Krishna will be give blessing
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष और वृश्चिक
इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल हैं। इस राशि के लोगों को लड्डू गोपाल के वस्त्र, मुकुट और आभूषणों में अधिक से अधिक लाल,पीले रंग का उपयोग करना चाहिए। यह रंग ऊर्जा और साहस का प्रतीक है और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से जीवन में नए अवसर और सफलता मिलती है।
Krishna Janmashtami 2024 Kanahiya Sringaar According to Zodiac Signs lord Krishna will be give blessing
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ और तुला
वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए सफेद और गुलाबी रंग शुभ होते हैं। लड्डू गोपाल के श्रृंगार में सफेद या गुलाबी वस्त्रों का प्रयोग करें। साथ ही चांदी के आभूषण पहनाने से सुख और समृद्धि का वास होता है। यह रंग शांति और प्रेम का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 Kanahiya Sringaar According to Zodiac Signs lord Krishna will be give blessing
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन और कन्या
मिथुन और कन्या राशि के लिए हरे रंग का विशेष महत्व है। लड्डू गोपाल के वस्त्रों में हरे रंग का प्रयोग करें। हरे रंग से सजे लड्डू गोपाल से बुद्धि और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही, यह रंग नई ऊर्जा और खुशहाली का भी संकेत है।
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 Kanahiya Sringaar According to Zodiac Signs lord Krishna will be give blessing
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए सफेद रंग का प्रयोग करना शुभ होता है। सफेद वस्त्रों में लड्डू गोपाल का श्रृंगार करने से मानसिक शांति और सुख की प्राप्ति होती है। सफेद रंग शुद्धता और समर्पण का प्रतीक है, जो जीवन में संतुलन लाने में सहायक होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed