फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Zodiac Signs: बहुत तेज दिमाग वाले माने जाते हैं इन 2 राशियों के बच्चे, बुध देव की कृपा से सफलता चूमती है

Thu, 14 May 2026 08:54 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Thu, 14 May 2026 08:54 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध देव की विशेष कृपा से 2 राशियों के लोग बेहद तेज दिमाग और बुद्धिमान माने जाते हैं। ये अपनी वाणी, तर्क शक्ति और समझदारी के दम पर करियर और जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं।
 

विज्ञापन
Kids of These Zodiac Signs Have Extraordinary Intelligence and Sharp Memory
तेज दिमाग वाले होते हैं इन राशि के बच्चे - फोटो : amar ujala

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता और व्यापार का कारक माना गया है। जिन राशियों पर बुध देव की विशेष कृपा रहती है, उनके लोग तेज दिमाग, चतुर सोच और प्रभावशाली बोलचाल के लिए पहचाने जाते हैं। कहा जाता है कि ये लोग अपनी समझदारी और कम्युनिकेशन स्किल के दम पर हर क्षेत्र में अलग पहचान बनाने में सफल रहते हैं। ऐसी मान्यता है कि बुध ग्रह का शुभ प्रभाव व्यक्ति को पढ़ाई, करियर और कारोबार में तेजी से आगे बढ़ने की क्षमता देता है। खासतौर पर दो राशियों के जातकों पर बुध देव की कृपा अधिक मानी जाती है, जिसके कारण वे कम उम्र से ही काफी होशियार और प्रतिभाशाली नजर आते हैं।


Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर बनेगा बुधादित्य योग, इन राशियों को मिलेगी सफलता और होगा लाभ
Budha Nakshatra Gochar: 19 मई से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में आएगा बड़ा बदलाव

Kids of These Zodiac Signs Have Extraordinary Intelligence and Sharp Memory
इस राशि के बच्चे बचपन से ही काफी चतुर और जिज्ञासु स्वभाव के होते हैं। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह माना जाता है, इसलिए इस राशि के जातकों में बुद्धिमत्ता और तेज सोच स्वाभाविक रूप से देखने को मिलती है। खासतौर पर इस राशि के बच्चे बचपन से ही काफी चतुर और जिज्ञासु स्वभाव के होते हैं। नई चीजें सीखने में इनकी रुचि काफी अधिक रहती है और ये किसी भी विषय को जल्दी समझ लेते हैं। एक बार जो लक्ष्य तय कर लें, उसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। इनके अंदर तर्क करने और सही जवाब देने की अद्भुत क्षमता होती है। साथ ही इनकी बोलने की कला भी इतनी प्रभावशाली होती है कि लोग आसानी से इनसे प्रभावित हो जाते हैं।

Kids of These Zodiac Signs Have Extraordinary Intelligence and Sharp Memory
इस राशि के लोग बेहद समझदार, विश्लेषण करने वाले और हर काम को बारीकी से करने वाले होते हैं। - फोटो : amar ujala

कन्या राशि
कन्या राशि पर भी बुध देव का विशेष प्रभाव माना जाता है। इस राशि के लोग बेहद समझदार, विश्लेषण करने वाले और हर काम को बारीकी से करने वाले होते हैं। छोटी-छोटी बातों पर भी इनकी नजर रहती है, जिस कारण ये अपने काम में कम गलतियां करते हैं। इनका ऑब्जर्वेशन पावर काफी तेज माना जाता है और नई जानकारी को जल्दी सीखने की क्षमता भी इनमें शानदार होती है। यही वजह है कि ये अपने ज्ञान और बुद्धिमत्ता के बल पर करियर में तेजी से सफलता हासिल कर लेते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed