Shanishchari Amavasya: हिंदू पंचांग के अनुसार शनि जयंती का पर्व भगवान शनि देव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद खास माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व 16 मई, शनिवार के दिन मनाया जाएगा, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। ज्येष्ठ अमावस्या पर पड़ने वाली शनि जयंती को शनैश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन विधि-विधान से शनि देव की पूजा करने और दान-पुण्य करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस बार शनि जयंती पर बन रहा दुर्लभ संयोग ज्योतिष के नजरिए से काफी खास माना जा रहा है। माना जा रहा है कि करीब 13 साल बाद ऐसा शुभ योग बन रहा है, जिसका असर कुछ राशियों के जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है। करियर, धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में इन राशियों को अच्छे अवसर मिलने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
Shanishchari Amavasya: शनिश्चरी अमावस्या पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेगा धन सम्पत्ति का योग
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Thu, 14 May 2026 08:01 PM IST
सार
2026 की शनि जयंती पर 13 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस खास अवसर पर करियर में सफलता, धन लाभ और नई तरक्की के योग बन सकते हैं। जानें किन राशियों पर रहेगी शनि देव की विशेष कृपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन