{"_id":"62ce69e1df7703189f542dbd","slug":"kark-sankranti-2022-sun-transit-in-cancer-surya-ka-kark-rashi-me-gochar-effect-on-all-zodiac-signs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kark Sankranti 2022 : सूर्यदेव का कर्क राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों को मिलेंगी खुशियां और किसे रहना होगा सावधान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Kark Sankranti 2022 : सूर्यदेव का कर्क राशि में प्रवेश, जानिए किन राशियों को मिलेंगी खुशियां और किसे रहना होगा सावधान
Wed, 13 Jul 2022 12:15 PM IST
विनोद शुक्ला
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली

Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:15 PM IST
विज्ञापन
surya parivartan 2022: सिंह राशि के स्वामी सूर्य मेष राशि में उच्च राशि तथा तुला राशि में नीच राशि के माने गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
Kark Sankranti 2022 : भगवान सूर्य 16 जुलाई की रात्रि 10 बजकर 56 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके दक्षिणायन की पहली राशि कर्क में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 17 अगस्त की सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में इनके प्रवेश का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित फल प्रदान करेगा। कहीं न कहीं पारिवारिक कलह तथा मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। माता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन आदि का क्रय भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा लाभ उठाएं।
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए वरदान की तरह है। साहस और पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों में सराहना भी होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।

Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य मिला-जुला फल प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य विशेषकर के नेत्र संबंधी विकार से सावधान रहना होगा। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखें। झगडे़ विवादों से दूर रहें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। पैतृक संपत्ति अथवा जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण होने से बचाएं।

Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन फल प्रदान करेगा यद्यपि,स्वास्थ्य की दृष्टि से कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में विटामिंस की कमी न होने दें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रशिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।