फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 13 July : मेष, तुला और मकर राशि वालों को होगा मुनाफा और नौकरी में प्रमोशन मिलने के संकेत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 13 Jul 2022 06:50 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 13 Jul 2022 06:50 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

जो लोग कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,उन्हें उसमें घबराना नहीं है,क्योंकि यह उनके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी निवेश को करने से लाभ होगा, इसलिए दिल खोलकर करें। आपका कोई रुका हुआ कार्य आपकी परेशानी का कारण बनेगा,इसलिए आपको अपने रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेनी होगी। आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे,जिसमें आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ बातचीत भी कर सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि उनकी कुछ अटकी हुई व चलती हुई योजनाएं फिर से रुक सकती हैं,जिसके कारण उनके काम की गति प्रभावित होगी। आपको दूसरों के कामों से ज्यादा अपने कामों पर ध्यान लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और नौकर चाकरों के सुखों में भी आज वृद्धि होगी। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। जो लोग किसी नए व्यवसाय को कर रहे हैं,उन्हें अपने मन में छोटे या बड़े की भावना नहीं रखनी है क्योंकि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। यदि बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ समस्याएं आ रही थी,तो उन्हें अपने किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। पिताजी आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा सकते हैं,जिनको पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आपका आज कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि कानून में चल रहा था,तो उसमें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 July 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके सामने लाभ के कई अवसर लेकर आएगा,लेकिन आपको उन्हें पहचानकर उन पर अमल करना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे,जिसे देखकर उनके परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी में भी कर सकते हैं,लेकिन उसमें आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। यदि आप किसी सामाजिक संगठन से जुड़े हैं,तो आज वहां लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed