फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kark Rashifal 2020 | कर्क राशिफल 2020

Thu, 12 Dec 2019 09:33 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 12 Dec 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
kark rashifal 2020 cancer horoscope prediction 2020
rashifal 2020 cancer
कर्क राशिफल 2020 की मदद से आप नए साल की भविष्यवाणी को जान सकेंगे। इस राशिफल में आर्थिक, करियर-व्यापार, पारिवारिक, विवाह और प्रेम जीवन से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी दी गई है। तो चलिए पढ़ते हैं कर्क राशिफल 2020
kark rashifal 2020 cancer horoscope prediction 2020
राशि

कर्क राशि और जातकों का स्वभाव
इस राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। राशिचक्र में इसका स्थान चौथा है। इस राशि के जातक का मन चंचल होता है। इसलिए इनके कार्यों और विचारों में चंचलता पाई जाती है। ये अपने ऊपर आने वाले संघर्ष को टालने में सक्षम होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद है। हालांकि इनके जीवन में कई बार अनियमितताएं पाई जाती हैं। अपने जिद्दी स्वभाव के कारण इन्हें कई बार कष्ट झेलना पड़ता है। व्यर्थ के कार्यों और बातों में आपको रुचि नहीं रहती है। इस राशि में गुरु श्रेष्ठ का होता है। संस्था या सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी इनके कंधों पर रहती है। परंतु इनका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहता है।

kark rashifal 2020 cancer horoscope prediction 2020
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आर्थिक जीवन 2020
साल के पहले माह में पूंजी का निवेश न करें तो ही बेहतर होगा। कर्क राशि के लोगों का वित्तीय पक्ष उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस साल आपकी जेब में धन तो आएगा, लेकिन वह धन रुकेगा नहीं। घर में किसी मांगलिक कार्य के चलते आपके ऊपर उधारी बढ़ सकती है। अगर आपने अपनी फैमिली के लिए हैल्थ इंश्योरेंस ले रखा है तो अच्छी बात है, वरना परिजनों के स्वास्थ्य में आपके ख़र्च में वृद्धि हो सकती हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
kark rashifal 2020 cancer horoscope prediction 2020
करियर राशिफल 2020 - फोटो : career

करियर-व्यापार 2020
कर्क राशि के जातकों का नए साल में करियर जीवन सामान्य रहेगा। भाग्य की अपेक्षा अपनी मेहनत से आप नौकरी क्षेत्र में सफलता अर्जित कर सकते हैं। यदि आप अपने नौकरी जीवन को शानदार बनाना चाहते हैं तो अपने सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाएं। बॉस की अपेक्षाओं पर खरे उतरें। नौकरी को केवल नौकरी की तरह ही न समझें बल्कि इसे अपना पैशन समझें। 

विज्ञापन
kark rashifal 2020 cancer horoscope prediction 2020
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

पारिवारिक जीवन 2020
कर्क राशि वालों का पारिवारिक जीवन साल 2020 मिलाजुला रह सकता है। साल के शुरुआती दिनों में मित्रों और क़रीबी लोगों का सहयोग न के बराबर मिलेगा। मार्च में पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। परिजनों का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता कारण बन सकता है। मई में परिजनों से रिश्ते बेहतर होंगे। उनके द्वारा आपको सम्मान प्राप्त होगा। किसी रिश्तेदार की ओर से अप्रिय समाचार प्राप्त हो सकता है। सितंबर में घर पर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed