फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyeshtha Amavasya 2026: कब है ज्येष्ठ अमावस्या ? जानें डेट और किन चीजों का दान होगा शुभ

Wed, 06 May 2026 11:16 AM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Megha Kumari Updated Wed, 06 May 2026 11:16 AM IST
सार

Jyeshtha Amavasya 2026: ज्येष्ठ अमावस्या, हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। इस दिन दान-दक्षिणा के कार्य करने से पितृ और शनि दोष कम होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है।
 

विज्ञापन
kab hai Jyeshtha Amavasya 2026 date and tithi know Jyeshtha Amavasya daan list
Jyeshtha Amavasya 2026 - फोटो : amar ujala

Jyeshtha Amavasya 2026: पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अमावस्या 16 मई, 2026 शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन शनि जयंती, वट सावित्री और शनिश्चरी अमावस्या का दुर्लभ संयोग भी बना रहेगा। मान्यता है कि, यह संयोग अत्यंत प्रभावशाली और पुण्य फल देने वाला होता है। इस समय पितरों की शांति के लिए तर्पण और दान-पुण्य के कार्य करने से सभी तरह के दोष दूर होते हैं। साथ ही वंशों पर पूर्वजों की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा ज्येष्ठ अमावस्या पर श्रद्धा भाव से किए गए दान और धार्मिक कार्यों से भाग्य भी मजबूत बनता है, जिससे जीवन में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से पितृ और शनि दोष कम होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग खुलता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।



Apara Ekadashi 2026: 12 या 13 मई कब है अपरा एकादशी ? जानिए महत्व और व्रत पारण समय
Nautapa 2026: मई के इन 9 दिनों में पड़ेगी भीषण गर्मी, जानिए डेट और इसका कारण

kab hai Jyeshtha Amavasya 2026 date and tithi know Jyeshtha Amavasya daan list
Jyeshtha Amavasya 2026 - फोटो : अमर उजाला

ज्येष्ठ अमावस्या तिथि 2026
पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 16 मई को सुबह 5 बजकर 11 मिनट से शुरू हो रही है और 17 मई को रात 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के मुताबिक, 16 मई 2026 को ज्येष्ठ अमावस्या मान्य होगी।

Vat Savitri Vrat 2026: इस दिन रखा जाएगा वट सावित्री व्रत, पूजा के लिए मिलेंगे 4 खास मुहूर्त

kab hai Jyeshtha Amavasya 2026 date and tithi know Jyeshtha Amavasya daan list
Jyeshtha Amavasya 2026 - फोटो : adobe stock

काले तिल, उड़द की दाल और सरसों का तेल
ज्येष्ठ अमावस्या के दिन इन चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। यह उपाय शनि दोष और पितृ दोष को शांत करने में कारगर माना जाता है।

Jyeshta Month 2026: ज्येष्ठ मास में करें ये उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि और नहीं होगी धन-धान्य की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai Jyeshtha Amavasya 2026 date and tithi know Jyeshtha Amavasya daan list
Jyeshtha Amavasya 2026 - फोटो : Adobe stock

चावल, गेहूं और वस्त्र का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अन्न और वस्त्र का दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में बरकत बनी रहती है। वहीं यह सभी तरह के दोष को भी शांत करता है।

विज्ञापन
kab hai Jyeshtha Amavasya 2026 date and tithi know Jyeshtha Amavasya daan list
Jyeshtha Amavasya 2026 - फोटो : Adobe stock

छाता, चप्पल और गुड़ का दान
शास्त्रों के अनुसार, जरूरतमंदों को इन चीजों का दान करने से जीवन के कष्ट कम होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही अटके काम भी बनने लगते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed