Jupiter Transit November 2020: देवगुरु बृहस्पति 20 नवंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में ये 21 नवंबर 2021 तक स्थित रहेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मकर में गुरु के आने से सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं, गुरु का मकर गोचर 2020 सिंह राशि के लिए कैसा रहेगा।
Jupiter Transit November 2020: गुरु का गोचर दिलाएगा इस राशिवालों को बेशुमार धन-दौलत
आपके शत्रु भाव में आएंगे
गुरु का मकर राशि में गोचर सिंह लग्न या राशि के लिए छठे भाव में होने वाला है। कुंडली का छठा भाव पीड़ा या शत्रु स्थान के नाम से जाना जाता है। कुंडली का यह भाव कर्ज, शत्रु, चोर, शरीर में घाव और निशान, निराशा, दुःख, ज्वर, पैतृक रिश्ते, पाप कर्म, युद्ध और रोग आदि को दर्शाता है।
आर्थिक रूप से होगी उन्नति
गुरु के गोचर से आपकी आर्थिक उन्नति होगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। लेनदेन के मामले में यह अवधि शुभ होगी। हालांकि धन से जुड़े मामले में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है। आमदनी के नए स्रोतों में वृद्धि होने की संभावना है।
आपके ज्ञान में होगी वृद्धि
गुरु का गोचर आपके लिए बेहद अनुकूल नजर आ रहा है। इस दौरान सिंह राशि के जातकों को जीवन के लगभग अधिकांश क्षेत्र में लाभ मिलता नजर आता है। आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी और और शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे।
विदेश जाने का सपना होगा साकार
इस अवधि में आपके विदेश जाने का प्लान बन सकता है। व्यापारियों को भी यात्रा से लाभ मिलेगा। कोई बढ़िया व्यापारिक संधि हो सकती है। वहीं इस दौरान आप अपने शत्रुओं पर हावी होंगे। शत्रु पक्ष आपके सामने कमजोर नजर आएगा।