फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: 9 से 15 नवंबर के बीच पैसा, नौकरी और सेहत के नजरिए से कैसा बीतेगा सप्ताह

Mon, 09 Nov 2020 06:55 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा
मधुकर मिश्रा Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 09 Nov 2020 06:55 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 9 november to 15 november 2020 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल

मेष-


यह सप्ताह आपके लिए शुभता और उन्नति लेकर आ रहा है। ज्यादातर रूके हुए कामों में गतिशीलता आएगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक तीरके से परिश्रम करें, लाभ होगा। डाक्टर, वैद्य, नर्स, कंपाउडर और दवा का व्यवसाय करने वालों का समय अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा। माता-पिता और पत्नी से पूरा सहयोग मिलेगा। 12 नवंबर को नकारात्मक विचारों से बचें। मन में किसी बात को लेकर कुछ संशय की स्थिति रहेगी। व्यापारियों के कारोबार में सुधार होगा। सप्ताह के अंत में लेन-देन की समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम-प्रसंग में एक-दूसरे के बीच सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के अंत में परिजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।
शुभ अंक-4
शुभ दिन-शुक्रवार
शुभ रंग-लाल
सफलता का सूत्र-अवसर का पूरा लाभ उठाएं।
उपाय-विकलांगों की मदद करें। गणेश लक्ष्मी के साथ ही भगवान भैरव की विशेष पूजा करें।

weekly horoscope weekly rashifal 9 november to 15 november 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष-
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अधिक संघर्ष तथा परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। अधिक भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। इस सप्ताह अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। पुराने रोग उभर सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों के प्रति सचेत रहें। मित्रों एवं सहयोगियों से बेहतर ताल-मेल बना कर चलें। 12 नवंबर के बाद किसी के साथ वाद-विवाद से बचें। यदि आप जमीन या मकान को खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं तो सप्ताह के अंत में इस संबंध में निर्णय लें। खुदरा व्यापारियों का समय अच्छा है। माध्यमिक कक्षा के छात्र/छात्राओं का समय अच्छा है। महिलाओं का समय भी ठीक है। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी करने से बचें, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ दिन-मंगलवार
शुभ रंग-बादाम
सफलता का सूत्र-आज का काम कल पर न टालें।
उपाय-मालपुए दान करें। मां काली की उपासना करें।

weekly horoscope weekly rashifal 9 november to 15 november 2020 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन-
यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला साबित होगा। कायक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। लोगों के आचार-व्यवहार पर शंका रहेगी। व्यापारियों का समय चुनौतीपूर्ण है। शेयर, सट्टेबाजी एवं नए निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। जमीन-जायदाद, भवन-निर्माण, इंटीरियर डेकोरेशन एवं वास्तु का कार्य करने वाले लोगों को उलझनें रहेंगी। 14 नवंबर को किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचें। चोट और आर्थिक हानि की आशंका है। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरंदाज न करें। सप्ताह के अंत में आस-पास की यात्रा करनी पड़ सकती है। युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। संगीत कला आदि में रुचि बढ़ सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ दिन-शुक्रवार
शुभ रंग-धानी
सफलता का सूत्र-बड़ा निर्णय लेने से पहले मित्र या किसी वरिष्ठ की सलाह लें।
उपाय-ऊनी वस्त्र दान करें। भगवान श्री सूर्य को नमस्कार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 9 november to 15 november 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क-
इस सप्ताह अपनी सूझबूझ के बल पर ही अपने कार्यों में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। दूसरों की अपेक्षा स्वयं पर विश्वास करते अपने कार्यों को अंजाम दें। व्यावसायिक क्षेत्र में कुछ एक कठिनाइयों आएंगी, जिनका लगातार प्रयत्न करने से यथाशीघ्र समाधान हो जाएगा। 11 नवंबर को नकारात्मक विचारें से बचें। व्यापारियों का आपसी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। घरेलू मामलों में भावुकतावश कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के अंत में पेट्रोलियम, कैमिकल और दवा का कारोबार करने वालों को लाभ का योग है। महिलाओं का समय मध्यम है। युवाओं को किसी भी शार्टकट से बचना चाहिए, अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं।
शुभ दिन-सोमवार
शुभ रंग-सफेद
सफलता का सूत्र-हारिए न हिम्मत, बिसारिये न राम।
उपाय-शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 9 november to 15 november 2020 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह
इस सप्ताह घर हो या कारोबार त्योहारी व्यस्तता बनी रहेगी। अधिकांश समय लोगों से मिलने-जुलने और कामकाज करते ही बीतेगा। महिला वर्ग को घरेलू कामकाज करते समय अपने सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। हड्डी या मांसपेशी से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। सप्ताह के अंत में अनावश्यक खर्च होने की आशंका है। इस दौरान अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखें। व्यापारियों के लिए समय उत्तम है। वकील, राजनेता, समाजसेवक एवं स्वयंसेवी संगठनों से संबंधित लोगों का समय भी ठीक है। छात्रों एवं युवाओं का समय मध्यम है।
शुभ अंक- 7
शुभ दिन- गुरुवार
शुभ रंग- गुलाबी
सफलता का सूत्र- लक्ष्य पर पूरा ध्यान दें।
उपाय-तिल की गजक का दान करें। श्री बजरंग बाण का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed