फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Gochar: 12 साल बाद देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर, इन राशियों के जीवन में आएगी सुख समृद्धि

Tue, 12 Aug 2025 10:16 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 12 Aug 2025 10:16 AM IST
सार

Guru Gochar Upay: देवताओं के गुरु बृहस्पति का अक्तूबर  में कर्क राशि में प्रवेश और 49 दिनों का गोचर जीवन में बड़े बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा। इस दौरान बृहस्पति की अतिचारी गति से सभी 12 राशियों पर असर होगा, लेकिन खासकर तीन राशियों का भाग्य इस गोचर से तिगुना लाभ उठाएगा

विज्ञापन
Jupiter Cancer Transit A Golden Opportunity for These Zodiac Signs to Multiply Their Luck
Guru Gochar in Kark Rashi - फोटो : अमर उजाला

Guru Gochar in Kark Rashi: देवताओं के गुरु, बृहस्पति, जिन्हें नवग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, अपनी राशि परिवर्तन की प्रक्रिया के लिए खास पहचाने जाते हैं। हर बार जब बृहस्पति राशि बदलता है, तो उसका प्रभाव सीधे तौर पर जीवन के कई पहलुओं पर महसूस होता है। इस वर्ष मई में बृहस्पति ने मिथुन राशि में प्रवेश किया था और अपनी गति दोगुनी कर अतिचारी हो गया। अब अक्टूबर में यह कर्क राशि में प्रवेश करेगा, जहां लगभग 49 दिन तक रहेगा, और फिर वापस मिथुन राशि में लौट जाएगा। इस विशेष गोचर के कारण सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग स्तर पर परिवर्तन देखने को मिलेंगे, जिनमें से तीन राशियों का भाग्य विशेष रूप से चमक उठने वाला है।


गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि में करेंगे गोचर, इन राशियों का चमक उठेगा भाग्य और मिलेगी सफलता
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, गुरु बृहस्पति 18 अक्तूबर की रात 9:39 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा और 5 दिसंबर को दोपहर 3:38 बजे पुनः मिथुन राशि में आ जाएगा। इस समयावधि में गुरु की यह गति और स्थिति जीवन में नए अवसर, आर्थिक उन्नति और व्यक्तिगत विकास के द्वार खोल सकती है। ऐसे समय में सही दिशा-निर्देशन और समझदारी से काम लेना बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि यह ग्रह परिवर्तन कई बड़े बदलावों का संकेत लेकर आता है। आइये जानते हैं कौन सी हैं वे तीन राशियां, जो इस शुभ गोचर का सबसे अधिक लाभ उठाएंगी।
Triekadash yog: शनि-अरुण के शुभ योग में 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, खुलेंगे धन के द्वार

Jupiter Cancer Transit A Golden Opportunity for These Zodiac Signs to Multiply Their Luck
मानसिक तनाव कम होगा और आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित होगा। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का कर्क राशि में प्रवेश बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। गुरु इस राशि के दूसरे भाव में रहेंगे, जिससे जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। लंबे समय से रुके काम पूरे होने लगेंगे और उच्च अधिकारियों या वरिष्ठ लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे, जो भविष्य में आपके लिए बड़े फायदे लेकर आएंगे। मानसिक तनाव कम होगा और आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित होगा, जिससे धर्म और पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी। साथ ही, लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। अशुभ प्रभावों से बचने के लिए रोजाना गाय को गुड़ रखकर रोटी या आटे की लोई खिलाना भी शुभ रहेगा।

Jupiter Cancer Transit A Golden Opportunity for These Zodiac Signs to Multiply Their Luck
यह समय आपके लिए सकारात्मक और आनंदमय पल लेकर आएगा। - फोटो : amar ujala

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी गुरु का कर्क में जाना अत्यंत लाभकारी होगा। लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी होंगी और जो बिगड़े हुए काम थे, वे सुधरने लगेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी और संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी खास मित्र या करीबी से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए खुशियों का कारण बनेगी। यह समय आपके लिए सकारात्मक और आनंदमय पल लेकर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jupiter Cancer Transit A Golden Opportunity for These Zodiac Signs to Multiply Their Luck
कुल मिलाकर यह समय पद-प्रतिष्ठा और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला रहेगा। - फोटो : amar ujala

मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के लिए भी गुरु का कर्क राशि में प्रवेश खास लाभ लेकर आएगा। गुरु कर्म भाव के स्वामी बनकर पंचम भाव में गोचर करेंगे, जो शिक्षा और संतान संबंधी मामलों में शुभ प्रभाव देगा। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा, और शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले जातकों को सफलता मिलने के आसार हैं। संतान से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी और उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अविवाहितों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है और नौकरीपेशा जातकों को नए पद या बेहतर अवसर मिलेंगे। कुल मिलाकर यह समय पद-प्रतिष्ठा और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed