फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मासिक राशिफल : जून महीने में क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

Sat, 01 Jun 2019 01:18 PM IST
Ritu Shukla ऋतु शुक्ला
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
june horoscope 2019 monthly rashifal june predictions
जून महीने का राशिफल
 सभी 12 राशियों के लिए जून का महीना कैसे बीतेगा। ग्रह नक्षत्रों की चाल से जानिए इस महीने का राशिफल...
june horoscope 2019 monthly rashifal june predictions
राशि
व्यावसायिक पक्ष
इस अवधि में  आपकी सफलता आपके संचय का रुप ले सकती है। अपनी व्यवसायिक पद्वतियों व तकनीकों को आधुनिक रुप देने से आय वृद्धि की जा सकती है। फिर भी इस समय में आपको आजीविका क्षेत्र में बेवजह वाद-विवाद की स्थिति से बचना उचित रहेगा। मध्य अवधि से व्यवसायिक क्षेत्र बाधित रहेगे। इस समय में आप अपने व्ययों पर नियन्त्रण बनाये रखेगे। प्रशासनिक कुशलता मास के अंत समय में ही पूर्ण रुप से प्राप्त हो पायेगी। ऎसे में इस अवधि का उपयोग आप प्रबन्ध कार्यो के लिये कर सकते है। परन्तु अभी भी सहयोगी आपके साथ खड़े नजर नहीं आएंगे। साझेदारी संस्थाओं का आरम्भ इस समय में करना लाभकारी रहेगा।     

आर्थिक पक्ष
मास आरम्भ में  में आपकी बौद्धिक योग्यता का आपको सहयोग नहीं मिल पायेगा। वितिय योजनाओं में निर्णयों में देरी के कारण विलम्ब की संभावनाएं बन रही है। इस अवधि में रचनात्मकता, कलात्मकता व प्रबन्धन के गुणों में निखार आने के कारण आर्थिक स्थिति आपकी आशा के अनुरुप फल देने में सफल होगी। मास अंत में विदेश से संबन्धित योजनाओं के नियोजन का कार्य आपकी व्यस्तता बढ़ा सकता है। अत्यधिक जोखिम वाले आर्थिक क्षेत्र में भी साहस बनाये रखने पर आपको आशातीत लाभ प्राप्त हो सकते हैं।

पारिवारिक पक्ष
इस मास आप के दांपत्य जीवन में परेशानियां बनी रहेगी। इस अवधि में परिवार को कोई अशुभ सूचना प्राप्त  हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिये आप सकारात्मक रुप से आगे आएंगे। मध्य समय में आप अपनी अपने परिवार के लिये कोई भूमि अथवा भवन का क्रय कर सकते है। किन्तु  माता से आपके बिगडते सम्बन्ध परिवार की सुख -शान्ति में कमी कर सकते है। मास के अंत में आप के परिवार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मेल- मुलाकात की संभावनाएं बन रही है। इस समय में आपके अपने मित्रों, रिश्तेदारों व पड़ोसियों से संबन्ध खराब होगे।

प्रेम संबंध 
इस मास की मध्य अवधि में प्रेम संबन्धों के लिये आप समय कम निकाल पायेगे। यह स्थिति अल्प समय के लिये बनी हुई है। मास के मध्य अवधि में आप को इन विषयों के कारण आपको अपने परिवार की  नाराजगी का सामना करना पड सकता है। इस अवधि में बन रहे योगों के कारण शब्दों के प्रयोग में सावधानी रखने से आपसी संबन्ध मधुर बने रहेगे। इसके अतिरिक्त यह प्रेमियों के  मध्य गलतफहमियों की संभावना को कम करेगा। इस समय में आप के मित्रों के स्वभाव में अहम भाव आ सकता है। 

स्वास्थ्य
मास में संतान के कष्टों से आपको परेशानी हो सकती है। मास मध्य में बडी हुई महत्वकांक्षाओं के कारण तनाव हो सकता है ।मास मध्य की अवधि में आप अपनी संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय आपका स्वास्थ्य भी  प्रतिकूल हो सकता है। मास अंत में व्यावसायिक क्षेत्र सम्बंधित बाधाएं आपके स्वभाव में अल्पकाल के लिये निराशा भाव ला सकती हैं। मन को शान्तचित रखें। इससे दांम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। संतान स्वास्थ्य पर इस समय आपको अत्यधिक व्यय करने पड़ सकते है।
june horoscope 2019 monthly rashifal june predictions
राशि

व्यावसायिक पक्ष
मास के आरम्भिक समय में नौकरी में बदलाव करने का विचार बना सकते है। इस मासमें आपको अधिक उर्जा व उत्साह की आवश्यकता होगी। फिर भी पराक्रम से किये गये कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। शुरु के समय में कार्यक्षेत्र में चोरी, धोखो और मतभेदों से बचना आपकी हानियों में कमी करेगा। मासमध्य में कार्यभार आपके सुख -आराम में कमी करेगा। पर इस समय में अधिक साहस करने से आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेगे। कार्यक्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने के लिये आप स्वयं पहल करेगे।    

आर्थिक पक्ष
इस मास में आप मेहनत में वृद्धि कर, अपनी उन्नति के नये मार्ग खोल सकते है। इस अवधि में आपको इससे अधिक आर्थिक सफलता प्राप्त करने के लिये आपको व्यावसायिक क्षेत्र में अपने मित्रों या छोटे भाई बहनों से सलाह मशवरा लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इससे पूर्व आपके सम्मान में कमी के जो योग बने हुए है। उन सभी में कमी होगी। तथा कई क्षेत्रों से एक साथ लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है। मासमध्य में आय क्षेत्रों की नियमितता में कमी होने से आर्थिक क्षेत्र बाधित हो सकते है। इसके अतिरिक्त मासअंत में आपमें आत्मविश्वास भाव बना रहेगा। परन्तु संबन्धित क्षेत्रों में जानकारी व ज्ञान की कमी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।    

पारिवारिक पक्ष
परिवार की समस्याओं को सुलझाने में आप व्यस्त रहेगे। संतान के स्वभाव में जिद्ध का भाव आने से, संतान सुख में कमी हो सकती है। माता की सलाह आपके लाभों में वृ्द्धि कर सकती है। परिवार के सदस्यों विचारों से पूरी तरह से सहमत न हों, यह संभावित है। इस अवधि में आप अपनी बात सही ढ़ंग से समझा भी नहीं पायेगे। इसलिये इस संबन्ध में प्रयास करने व्यर्थ सिद्ध हो सकते है। मासमध्य में संतान सुख प्राप्ति कि इच्छा पूरी हो सकती है। मासअन्त समय में परिवारिक समस्याएं सुलझाने के लिये समय उतम है। आप प्रयास कर सकते है।    

प्रेम संबंध 
नई मित्रताएं व नये संबन्ध बनने के योग है। साथी के साथ किसी समारोह या मनोरंजन स्थल में जा सकते है। ऎसे में भी आपकी मानसिक स्थिति अपने कार्यो में भी बनी रहेगी। मासमध्य में धूमने फिरने तथा बातचीत के माध्यम से इस अवधि में एक -दूसरे को समझने के अधिक अवसर प्राप्त होगे। परन्तु इसके अन्तिम भाग में मन मुटाव की स्थिति का सामना करना पड सकता है। इस संबन्ध में मानसिक चिन्ताएं बढ़ सकती है। इस अवधि मे नई मित्रता प्रेम संबन्धों में बदल सकती है।

स्वास्थ्य
इस  मास में सामान्यत: स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के योग है। परन्तु साथ ही साथ आंखों का विशेष ध्यानरखना आपके लिये लाभकारी रहेगा। वाणी में क्रोध का भाव आपकी मानसिक अस्थिरता को प्रभावित कर सकता है। आपके पिता के भोजन में अनियमितता के कारण मासके मध्य भाग में पेट सम्बंधित  रोग सर उठा सकते है। आपके पिता को स्वास्थ सम्बंधित परेशानी होने की  संभावना बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
june horoscope 2019 monthly rashifal june predictions
मिथुन
व्यावसायिक पक्ष
इस मास आजीविका कार्यो में बाधाएं आ सकती है। इस अवधि में सहयोगियों का सहयोग प्राप्त नहीं हो पायेगा। प्रतियोगियों के कारण परेशानियां बढ़ सकती है। तथा साहस, जोश, उत्साह की कमी के योग बने हुए है। विदेश स्थानों से आय के उतम योग है। परन्तु घरेलू योजनाओं का कार्य धीमी गति से होने के कारण आपमें अल्प समय के लिये निराशा का भाव आ सकता है। मास के अंत में आप के अधिकारों में बढ़ोतरी होगी। इस अवधि में आप बेवजह व्यवसायिक स्थल में वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखना उचित रहेगा।    

आर्थिक पक्ष
मास का आरम्भिक समय आपके लाभ वृद्धि को लेकर सचेत रहेगे। परन्तु मेहनत का फल आपको देर से प्राप्त होगा। शत्रुओं के कारण आपको धन हानि हो सकती है। इस अवधि में अधिकारी आपकी त्रुटियों को अनदेखा कर आपकी परेशानियों में कमी करेगे। व्यावसायिक क्षेत्र में निर्णयों के कारण योजनाओं में विलम्ब की स्थिति आ सकती है। आपका अनुभव, ज्ञान, पुरुषार्थ, तथा मनोबल सभी के सहयोग से मास मध्य में लाभों में आपके प्रयासों में वृद्धि हो सकती है। मास अन्त में इससे पूर्व के समय में की गई मेहनत के फलस्वरुप आपको फल मिलने आरम्भ हो सकते है। 

पारिवारिक पक्ष
 मास मध्य की अवधि में दांम्पत्य जीवन की स्थिति तनावयुक्त हो सकती है। स्थिति को सुधारने के लिये आप अपनी ओर से प्रयास कर सकते है। इसके लिये आप अपने पहले से अधिक समय अपने साथी को देने का प्रयस करेंगे। मास मध्य में दांपत्य जीवन की परेशानियों में कमी होगी। परिवार के बडों के सहयोग से वापस आप दोनों के संबन्ध मधुर हो सकते है। इसके अलावा इस समय में आप दोनों को एक दूसरे पर विश्वास व निष्ठा बनाये रखने का प्रयास करना चाहिए। मास अंत तक स्थिति काफी हद तक अनुकुल हो जायेगी।    

प्रेम संबंध 
इस मास आपका पूरा समर्पण प्रेम विषयों में रहेगा। यह अवधि नये रिश्ते व मित्र बनाने के अनुकूळ है। इस अवधि में मित्रों के साथ समय बिताने के अवसर कम ही मिल पायेगे। इस अवधि का काफी समय आप विपरीत लिंग के साथ व्यतीत करेगे। मास मध्य में आप यात्राओं व मित्रों के साथ भ्रमण में आनन्द का अनुभुव करेगे। अपनी रुचि व शौक पूरे करने के समय की शुभता बनी हुई है। मास की अंतिम अवधि में मित्रों के भरोसे कोई कार्य छोडना उचित नहीं रहेगा।    

स्वास्थ्य
इस मास आपके कष्ट परिवार व माता के स्वास्थ्य की कमी के कारण बढ़ सकते है। आरम्भिक भाग में नेत्र संबन्धी रोगों का ध्यान रखना हितकारी रहेगा। इसके मध्य भाग की अवधि में आपका स्वास्थ्य अनुकूल हो जायेगा। परन्तु माता को स्वास्थ्य सुख प्राप्ति में समय लग सकता है। मास अंत में आप निराशाभाव से ग्रस्त रहेगे। भाग्य का सहयोग प्राप्त न होने के कारण आप की सोच अल्प समय के लिये नकारात्मक हो सकती है। स्वयं को रुचिकर कार्यो में लगाये रखने से इस संबन्ध में लाभ प्राप्त होगे।
विज्ञापन
june horoscope 2019 monthly rashifal june predictions
राशि
व्यावसायिक पक्ष 
मास के मध्य की अवधि के दौरान आपको व्यवसायिक क्षेत्र में अधिकार्रियों का सहयोग कम मिलेगा। कार्यक्षेत्र भी बाधित हो सकता है। इस समय आपकी आशा के विपरित कार्य बनते बनते रुक सकते है। परन्तु आपके द्वारा अपने जोश को बनाये रखने पर इन बाधाओं में कमी हो सकती है। अपनी कार्यकुशलता में वृद्धि कर मास अंत में आप अपने अधिकारियों को प्रसन्न करने में सफल रहेगे। समय की शुभता के कारण इस समय में आपके कार्य की सराहना होगी। तथा सम्मान व पदोन्नति के योग भी बन सकते है।     

आर्थिक पक्ष
मास आरम्भ में आप लगन से मेहनत करने के बाद भी अपनी योजनाओं की सफलता को लेकर संशय की स्थिति में हो सकते है। परन्तु आप व्यवसाय की नई तकनीकों को अपनाने में पहल करेगे। व्यापार की नई नितियों व सुझावों को आप बुद्धिमानी के साथ प्रयोग करने में पीछे नहीं हटेगे। मास मध्य में सफलता के प्रति आपकी यह सकारात्मक प्रवृति बाधाओं में कमी करेगी। मास अंत में आत्म विश्वास में कमी के कारण आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। योजनाओं पर उत्साह से काम करने की स्थित बनी हुई है।
    
पारिवारिक पक्ष
इस मास आपके अपने परिवार से वैचारिक मतभेद बने रहेगे। इसके कारण आपको समय समय पर लगेगा। कि आपको आपका परिवार समझ नहीं पाता है। गृहस्त जीवन में जीवनसाथी से  निकटता बनी रहेगी।  रिश्तेदारों से मेल मिलाप कुछ कम हो सकता है । इस अवधि में संतान की प्रतिक्षा सम्बंधित मनोकामना पूरी होने की संभावनाएं बन रही है। बडे भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।  
   
प्रेम संबंध 
मास की इस अवधि में आप विपरित लिंग से दूरी बनाके रखने का प्रयास करें। प्रेम सम्बन्ध में अधिक अनुलग्नता मानसिक कष्टों का कारण बन सकती है। मास के मध्य समय में स्थिति में सुधार हो, यह आपके अनुकुल हो जायेगी। परन्तु फिर भी नई रिश्ते बनाने के स्थान पर इससे पूर्व बने रिश्तों को ही कुशलता के साथ निभाना लाभकारी रहेगा। इस समय में मित्रों के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होगे।  
   
स्वास्थ्य
इस मास स्वास्थ्य संबन्धी परेशानियां कम ही होंगी । माता के प्रति अपने व्यवहार को बदलने का प्रयास करें। मास के मध्य की अवधि में माता के स्वास्थ्य की कमी आपकी चिन्ताएं बढ़ा सकती है। इस समय आपके अपनी माता से वैचारिक मतभेद,  परिवार की सुख - शान्ति में कमी कर सकते है। मास के अंतिम भाग में पारिवारिक चिन्ताएं रहेगी। इससे आपका  मानसिक कष्ट बढ़ सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed