फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

July Prediction 2026: जुलाई में शनि चलेंगे उल्टी चाल और गुरु होंगे अस्त, इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mon, 29 Jun 2026 08:10 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 29 Jun 2026 08:10 PM IST
सार

July Prediction 2026: जुलाई के महीने में कई ग्रह राशि परिवर्तन और चाल में बदलाव करेंगे जिसमें शनि वक्री होंगे और गुरु उदय होंगे। जिससे कुछ राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत होगी। 

विज्ञापन
July Prediction 2026 shani will be vakri and guru asta negative impact on these zodiac signs
जुलाई में गुरु होंगे अस्त और शनि चलेंगे वक्री चाल - फोटो : अमर उजाला
July Prediction 2026: जुलाई का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन और चाल के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। पंचांग के अनुसार जुलाई महीने में दो प्रभावशाली ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसमें इस महीने शनिदेव उल्टी चाल से चलेंगे और देवगुरु बृहस्पति अस्त होंगे। इन दोनों ही ग्रहों की चाल में बदलाव का प्रभाव कुछ राशि वालों के ऊपर देखने को मिलेगा। आपको बता दें 14 जुलाई को गुरु अस्त होंगे फिर इसके बाद 27 जुलाई को शनि मीन राशि में रहते हुए वक्री होंगे। गुरु क अस्त होने पर सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य थम जाएंगे। आइए जानते हैं इससे किन-किन राशियों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। 
July Prediction 2026 shani will be vakri and guru asta negative impact on these zodiac signs
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए जुलाई के महीने में शनि का वक्री होना और गुरु का अस्त होना बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुंभ राशि के स्वामी ग्रह स्वयं शनिदेव होते हैं और ऐसे में शनि का मीन राशि में उल्टी चाल चलना अच्छा संकेत नहीं है। इससे आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आपको कार्यस्थल पर कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के दौरान कोई बड़ा निवेश करने से आपको बचना होगा। सेहत संबंधित दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। आपके लिए अनावश्यक खर्चों में इजाफा होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी लेन-देन में आपको सावधानी बरतनी होगी। 

July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में

July Prediction 2026 shani will be vakri and guru asta negative impact on these zodiac signs
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल आपके लिए इस माह कई तरह की परेशानियों में इजाफा ला सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होते-होते रह सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको बेहतर तालमेल के साथ चलना होगा। नौकरीपेशा जातकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना हो। जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा है उनको उसमें अभी कई तरह के दांव-पेंच से गुजरना हो सकता है। 

Guru Asta 2026: गुरु अस्त होते ही इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-विवाह और सफलता के बनेंगे मजबूत योग

विज्ञापन
विज्ञापन
July Prediction 2026 shani will be vakri and guru asta negative impact on these zodiac signs
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
गुरु का अस्त होना और शनि का वक्री होना धनु राशि वालों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कार्यों में आपको कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में आपको बेहतर संतुलन बनाकर रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। धन के लेन-देन में आपको इस माह अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना होगा। 

Rahu Transit 2026: 30 जून से इन राशि वालों का बदलेगा समय, करियर-नौकरी और भाग्य में दिखेगा बड़ा बदलाव


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed