July Monthly Prediction 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जुलाई का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला होगा। जुलाई माह में जहां गुरु और शनि की चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा, वहीं इस माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन भी देखने को मिल सकता है। माह के शुरुआती दिनों में सबसे पहले शुक्र 4 जुलाई को सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद सूर्य मिथुन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए कर्क राशि में गोचर करेंगे। वाणी और बुद्धि के कारक ग्रह बुध 7 जुलाई को मिथुन राशि में गोचर होंगे फिर 23 जुलाई को मार्गी होंगे। 26 जुलाई को न्याय और कर्म के कारक ग्रह शनि वक्री होंगे। वहीं अगर गुरु 15 जुलाई को अस्त होंगे। ऐसे में इसका प्रभाव कुछ राशियों के ऊपर जबरदस्त देखने को मिलेगा।
जुलाई में होगा ग्रहों का बड़ा राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों लिए रहेगा मुश्किलों भरा समय
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:04 PM IST
सार
July Monthly Prediction 2026: जुलाई का महीना ग्रहों के गोचर के अनुसार के बहुत ही खास रहेगा। इस माह शनि वक्री होंगे और गुरु अस्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन